Advertisement

Loading Ad...

‘ये कहानी…’, ‘रामायण’ की रिलीज़ से पहले ‘रावण’ बने यश ने ऐसा क्या कहा, दर्शक नहीं कर पाएंगे फिल्म का इंतज़ार

भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से उत्साह बना हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर 'राम' का किरदार निभा रहे है. अपने पसंदीदा एक्टर को 'राम' अवतार में देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

Image Credits: Yash/IANS/Ranbir Kapoor/instagram
Loading Ad...

रामायण महाकाव्य पर आधारित कई फिल्में, धारावाहिक और नाट्य प्रस्तुतियां समय-समय पर बनती रही हैं. हर युग, हर पीढ़ी इस अमर कथा को अपने दृष्टिकोण, अपनी संवेदनाओं और अपनी तकनीकी क्षमताओं के साथ प्रस्तुत करती रही है.

रामायण पर क्या बोले यश?

इसी कड़ी में नितेश तिवारी जल्द ही 'रामायण' लेकर आ रहे हैं. इसमें रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण) अहम किरदार में नजर आएंगे. हाल ही में कन्नड़ सुपरस्टार यश ने सिनेमा कोन 2026 में फिल्म के बारे में बात की और रामायण की यूनिवर्सल अपील पर जोर दिया. यश ने कहा, "रामायण में एक ऐसा तत्व है, जो लंबे समय तक आपके साथ रहता है. यही कारण है कि यह कहानी इतने लंबे समय से कायम है. यह सीमाओं से परे जाकर, लगभग संस्कृतियों से ऊपर उठकर लोगों के दिलों में बसी है. इसमें बहुत यूनिवर्सल बात है."

Loading Ad...

यश ने आगे कहा, "आज की आधुनिक तकनीक के साथ बड़े पर्दे पर इसे देखना दर्शकों के लिए और भी अच्छा अनुभव होगा. दर्शक इसे सचमुच आत्मसात कर सकेंगे और ठीक वैसे ही आनंद ले सकेंगे, जैसा इस कहानी को देखने का असली मकसद है.”

Loading Ad...

4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण!

कुछ महीनों पहले फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने इसके बजट को लेकर खुलासा किया था, जो कि हैरान कर देने वाला था. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म का बजट 1600 करोड़ से कहीं ज्यादा है, जिसकी पुष्टि ख़ुद नमित ने की थी. कुछ दिनों पहले  नमित प्रखर गुप्ता के प़ॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो इस फिल्म पर ख़ुद ही फंडिंग कर रहे हैं और किसी से पैसा नहीं लिया है. उन्होंने ये भी बताया था कि वो इस पिछले 6- 7 साल से काम कर रहे हैं और तभी से ही इस फिल्म को लेकर सीरियस हो गए थे. नमित ने इस दौरान ये भी बताया था कि इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 500 मिलियन डॉलर है. भारतीय रूपए में ये 4000 करोड़ होता है. इंडियन सिनेमा में ये पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म इतने बड़े लवल पर बनाई जा रही है. 

Loading Ad...

फिल्म की ख़ास बातें

रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर यश अपने प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरीए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है. इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है. 

दमदार होगा फिल्म का म्यूज़िक

Loading Ad...

बताया जा रहा है कि फिल्म का म्यूज़िक काफी दमदार होने वाला है. जिसकी झलक इसके अनाउंसमेंट वीडियो में देखने को मिल गई है. दरअसल पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. जिसकी वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा में आ गई है. 

रामायण की धांसू स्टार कास्ट! 

फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

Loading Ad...

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...