Advertisement

Loading Ad...

'धुरंधर द रिवेंज' की सक्सेस में किसका रहा सबसे बड़ा हाथ, ‘जमाल-जमाली’ बने राकेश बेदी ने बताया कैसे बदली किस्मत

आदित्य धर के डायरेक्शन बनी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर रही है, फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है. वहीं इस बीच राकेश बेदी ने बताया है, फिल्म की सक्सेस के पीछे इसका सबसे बड़ा हाथ है.

Image Credits: therakeshbedi/instagram/R.Madhavan
Loading Ad...

'धुरंधर द रिवेंज' में राकेश बेदी के शानदार अभिनय ने सबका दिल जीत लिया. एक्टर के डायलॉग  से लेकर चेहरे के एक्सप्रेशन ने फैंस को बहुत पसंद आए. सोशल मीडिया पर उनके किरदार पर मीम भी बनने लगे लेकिन अब एक्टर ने अपनी सक्सेस का श्रेय सोशल मीडिया को भी दिया है.  उन्होंने कहा कि अगर सोशल मीडिया नहीं होता तो 'जमाल-जमाली' का किरदार देशभर में पसंद नहीं किया जाता. 

'इसी के वजह से मुझे बहुत सारे विज्ञापन भी मिले'

दरअसल हाल ही में राकेश बेदी के घर फिल्म फ़िल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान पहुंचीं और अपना कुकिंग व्लॉग उनके साथ शूट किया. उस दौरान राकेश बेदी और फराह खान ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई खुलासे किए. इस दौरान राकेश बेदी और उनकी पत्नी आराधना बेदी ने फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के सक्सेस पर बात की. राकेश फराह को बताते हैं कि “पहले सोशल मीडिया नहीं था तो किरदारों को उतना एक्सपोजर नहीं मिल पाता था, जितना मिलना चाहिए, लेकिन आज के समय में सोशल मीडिया ने सब कुछ बदलकर रख दिया है. धुरंधर में मेरे किरदार 'जमाल-जमाली' के चंक वायरल होने लगे, खासकर- 'मेरा बच्चा है तू' वाला संवाद लोगों के बहुत पसंद आया. इसी के वजह से मुझे बहुत सारे विज्ञापन भी मिले.”

Loading Ad...

‘दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए लड़ते भी दिखे’

Loading Ad...

राकेश बेदी की पत्नी आराधना भी अपने पति की सक्सेस से बहुत खुश हैं. उन्होंने भी कहा कि “आज के समय में सोशल मीडिया पर जनता को जो पसंद आता है या बुरा लगता है, सब कुछ वहां पोस्ट कर देते हैं. धुरंधर के साथ भी ऐसा हुआ. नहीं पता था कि फिल्म को दर्शकों से इतना प्यार मिलेगा. दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए लड़ते भी दिखे.”

राकेश बेदी का चौंकाने वाला खुलासा 

Loading Ad...

राकेश बेदी ने इस बात का भी खुलासा किया कि 1982 में आई 'साथ-साथ' में उन्हें फीस के नाम पर एक पैसा भी नहीं मिला था. खुद सेट पर अपने किराए के पैसे भी जेब से लगाने होते थे, और उस वक्त पास में इतने पैसे भी नहीं थे, लेकिन करियर की शुरुआत में रोल पाने के लिए यह सब भी करना पड़ता था. खाना भी अपने साथ ही लेकर जाता था.

धुरंधर 2 ने अब तक कितना कारोबार किया?

यह भी पढ़ें

धुरंधर 2’ 19 मार्च को थियेटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने अभी तक इंडिया में ग्रास 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,700 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है. फिल्म अभी भी थियेटर्स  में कमाई कर रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में  रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी अहम किरदारों में नजर आए हैं.  

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...