Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

PM के अपमान पर भड़की रुपाली गांगुली ने ऐसा क्या किया, चिढ़ गए मोदी विरोधी, एक्ट्रेस पर निकाली भड़ास

अनुपमा फेम एक्ट्रेस और BJP की सदस्य रूपाली गांगुली एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में है. इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले एक नाबालिग के वीडियो पर रिएक्ट किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की भाड़ आ गई है.

Image Credits: IANS/Videograb/IANS/PMO
Loading Ad...

जब से देश भर में NEET और दूसरे पेपर लीक को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ है, तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाली रील्स वायरल हो रही हैं. इस बीच कई मशहूर हस्तियों ने नागरिकों से अभद्र भाषा के बजाय सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की अपील की है.

पीएम मोदी के अपमान पर भड़कीं रुपाली गांगुली 

वहीं इस बीच अनुपमा फेम एक्ट्रेस और BJP की सदस्य रूपाली गांगुली एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में है. इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले एक नाबालिग के वीडियो पर रिएक्ट किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की भाड़ आ गई है.

Loading Ad...

रूपाली गांगुली ने कहा कि काश PM 'तानाशाह' होते

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक नाबालिग लड़की पीएम मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती नज़र आ रही है. वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने दावा किया कि बच्ची के माता-पिता के ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही सोशल मीडिया पर बच्चों की मौजदूगी पर भी सवाल उठआए. 

वहीं इसी पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा,  "PM का इस तरह अपमान करने के नतीजे तो होने ही चाहिए!!! काश वह सच में तानाशाह होते!!!"

Loading Ad...

रुपाली पर भड़के विरोधी

अब रुपाली ने पीएम मोदी के अपमान के खिलाफ आवाज़ क्या उठाई, मोदी विरोधी भड़क गए, और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के ख़िलाफ़ जगह उगलना शुरु दिया है. एक यूजर ने लिखा, “मुझे सच में समझ नहीं आता कि लोग इस "मैडम" को इतना सीरियसली क्यों ले रहे हैं. उसका शो एकदम बकवास है, तो लोग क्यों सोचेंगे कि उसकी असल ज़िंदगी बेहतर होगी? लोगों को सच में लगा कि वह उन एपिसोड्स में एक्टिंग कर रही थी.”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अपने घटिया शो पर ध्यान दो, क्योंकि तुम्हारी पॉलिटिकल बातें और भी खराब हैं.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “मोनिशा, तुम शुरू से ही बेवकूफ थी, माया साराभाई यह जानती थीं.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “क्या इस औरत का दिमाग़ खराब हो गया है?क्या वह अगली स्मृति ईरानी बनने की कोशिश कर रही है?? मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं उसे पसंद करती थी.मेरे लिए 'साराभाई' अब कभी वैसा नहीं रहेगा! कितनी शर्म की बात है कि लोग सत्ता की चापलूसी करते हैं, जबकि उन्हें उन लोगों के लिए ज़रा भी विनम्रता या सहानुभूति नहीं होती जो तकलीफ़ में हैं!”

Loading Ad...

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “और तानाशाही में आप सत्ताधारी नेता के ख़िलाफ़ अपनी राय नहीं दे सकते, न ही कोई राजनीतिक राय रख सकते हैं.”

रुपाली के समर्थन में उतरे लोग

Loading Ad...

जहां एक तरफ़ मोदी विरोधी रुपाली गांगुली के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर उनका समर्थन भी किया है. एक यूजर ने लिखा, “देश के युवाओं को इस रास्ते पर जाते देखना बहुत गुस्सा दिलाने वाला और दुखद है, इस बारे में कुछ करने की ज़रूरत है, रूपाली सही कह रही हैं!”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “सिर्फ़ इसी बेबाक ट्वीट की वजह से मैं आपको फ़ॉलो कर रहा हूँ.और मैं सच में आपका समर्थन करता हूँ और आपकी कही बात पर यकीन करता हूँ.”

प्रदर्शन के नाम पर पीएम के ख़िलाफ़ की थीं अभद्र बातें 

Loading Ad...

बता दें कि छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों में कथित तौर पर अपशब्दों और अभद्र भाषा के इस्तेमाल ने देश भर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. प्रदर्शन के नाम पर कई लोगों ने प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था. 

क्यों हो रहा था विरोध प्रदर्शन?

यह भी पढ़ें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे, हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...