Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'पाकिस्तानी दूल्हा चाहिए था...' कंगना रनौत का पुराना वीडियो वायरल, 'संघी हिंदू' बयान के बाद मचा बवाल

Kangana Ranaut Video: कंगना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक पाकिस्तानी युवक से शादी करने की इच्छा जाहिर करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे उनके हालिया बयानों से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं.

Image Source: Kangna Ranut/ Instagram
Loading Ad...

Kangana Ranaut Video: बीते कुछ समय से अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि वह खुद को एक जागरूक हिंदू मानती हैं और बीजेपी तथा आरएसएस की विचारधारा को अपनाना चाहती हैं. इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों पर भी निशाना साधा. उनका कहना था कि कुछ लोग पहले धर्म और राजनीति के मुद्दों पर खुद को न्यूट्रल बताते हैं, लेकिन बाद में इस्लामिस्टों के संपर्क में आने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल जाती है.

इसी बीच अब कंगना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक पाकिस्तानी युवक से शादी करने की इच्छा जाहिर करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे उनके हालिया बयानों से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं.

पुराने इंटरव्यू में पाकिस्तानी दूल्हे की बात करती दिखीं कंगना

Loading Ad...

वायरल वीडियो में एक पत्रकार कंगना से मजाकिया अंदाज में पूछती हैं कि अगर पाकिस्तान से उनके लिए लड़का ढूंढना हो तो कैसा लड़का ढूंढा जाए. इस पर कंगना कहती हैं कि वह ऐसा लड़का चाहेंगी जिसकी उम्र 30 साल के आसपास हो. वह यह भी कहती हैं कि अगर वह उनके बारे में पहले से नहीं भी जानता होगा, तब भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि वह अपने जीवनसाथी के साथ एक सामान्य जिंदगी जीना चाहती हैं. कंगना वीडियो में कहती नजर आईं कि-"मैंने बता दिया आपको कि अर्ली 30s, और अगर मेरे बारे में जानता भी नहीं होगा, तो भी दिक्कत नहीं है. मैं अपने पार्टनर के साथ बहुत ही सामान्य जिंदगी जीना चाहती हूं. मैं बहुत अच्छा चिकन, अलग-अलग करी बनाती हूं, जैसे चिकन कोरमा, चिकन मखनी..मैं पूरा इंडियन और मुगलई खाना बना लेती हूं." इसके बाद जब पत्रकार ने पूछा कि क्या वह इडली-डोसा जैसी चीजें भी बनाती हैं, तो कंगना ने जवाब दिया कि वह उत्तर भारत से हैं, इसलिए उनके यहां इस तरह का खाना बनाने की परंपरा नहीं रही.

Loading Ad...

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आईं प्रतिक्रियाएं

Loading Ad...

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं.एक ने लिखा है, 'ये बार-बार भूल जाती है कि इंटरनेट पर इसके सभी पुराने इंटरव्यू मौजूद हैं.' वहीं एक यूजर ने कहा - उनके हालिया बयानों और पुराने इंटरव्यू की तुलना करते हुए सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि जो अभिनेत्री आज दूसरों के रिश्तों और विचारधारा पर सवाल उठा रही हैं, उन्होंने खुद कभी पाकिस्तानी युवक से शादी करने की इच्छा जताई थी. वहीं कई लोगों ने इसे विरोधाभास बताते हुए अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा की.

एक यूजर का कमेंट है, 'जो महिला सबको मुस्लिम कनेक्शन से जोड़ती रही और उन्हें लिबरल-लेफ्टिस्ट बनाती रही, वही शादी के लिए एक मुस्लिम पाकिस्तानी पुरुष को ढूंढ रही थी? हाहा, जो लोग एक्टिंग को अपना पेशा बनाने वाले एक्टर-एक्ट्रेस को संसद में नेता बना देते हैं, वो इसी तरह के पाखंड के हकदार हैं। सवाल यह है कि जो महिला अपने कामों से साफ तौर पर लिबरल-लेफ्टिस्ट रही हो, वह कंजर्वेटिव हिंदू राइट का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकती है? उसकी विचारधारा कंजर्वेटिव राइट वाली है, लेकिन उसकी असल जिंदगी कैसी है? अगर वह ऐसा कर सकती है, तो असल कंजर्वेटिव राइट वाले लोग भी लेफ्ट की तरफ झुकी हुई लिबरल विचारधारा रख सकते हैं और कंजर्वेटिव जिंदगी जी सकते हैं... यह पाखंड है.'

Loading Ad...

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा पर भी साधा था निशाना

दरअसल, यह पुराना वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में कंगना रनौत ने एक वीडियो के जरिए बिना नाम लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर भी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो पहले धर्म और राजनीति के मामलों में खुद को तटस्थ बताती हैं, लेकिन बाद में उनकी सोच पूरी तरह बदल जाती है. उन्होंने कहा "हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ऐसी बेटियां-बहने हैं, जिनके संपर्क में हम रहे हैं. बहुत करीब से देखा भी है और जाना भी है. और हम देखते हैं कि हैं वो हिंदू, लेकिन पॉलिटिक्स या धर्म को लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है. वो बहुत ही न्यूट्रल है. लेकिन जैसे ही, वो चाहे आप संबंध कह लीजिए, शादी कह लीजिए या दोस्ती कह लीजिए, इस्लामिस्ट के संपर्क में आते हैं, वैसे ही उनकी सोच इतनी डिफाइन्ड हो जाती है, इतने कट्टरपंथी, लेफ्टिस्ट वो बन जाते हैं... इसमें कोई बुराई नहीं है क्योंकि संविधान आपको ये आजादी देता है."

बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा अपनाने की कही थी बात

Loading Ad...

इसी वीडियो में कंगना ने कहा था कि अब वह अपने विचारों को लेकर खुलकर सामने आना चाहती हैं और बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा अपनाना चाहती हैं. कंगना ने यह भी कहा "आज मैं अपना बचाव नहीं करूंगी. मैं नहीं कहूंगी कि मैं आइटम नंबरों के खिलाफ या पे पैरिटी के खिलाफ हूं या कभी बड़ी बड़ी फिल्मों में काम नहीं किया. हीरो के खिलाफ मैंने बहिष्कार किया, मैंने नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ाई ली. हां में एक मॉडरेट हिंदू थी. आज इसी वक्त मुझे जो तंज किया जाता है कि तुम कब से संघी बन गई? मुझे संघी बनना है. मुझे बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा अपनानी है, जैसे एक जागृत हिंदू, मुझे बनाना है, मुझे कन्वर्ट करना है. मैं क्यों नहीं कन्वर्ट हो सकती?"

सोनाक्षी और कंगना के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ?

यह भी पढ़ें

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सोनाक्षी सिन्हा ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का समर्थन किया और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. इसके बाद कंगना ने बिना नाम लिए इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन पर निशाना साधा. उन्होंने उनके पहनावे, भाषा और निजी जीवन को लेकर भी टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर बहस तेज हो गई. अब कंगना का पुराना वीडियो सामने आने के बाद यह विवाद एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...