Advertisement

Loading Ad...

सलमान खान की विवेक ओबेरॉय ने बढ़ाई टेंशन, करने जा रहे ऐसा काम, सर पर हाथ रखकर बैठ जाएंगे भाईजान!

सलमान खान की इस नई फिल्म के टाइटल का भले ही ऐलान ना हुआ हो, लेकिन एक्टर ने खुलासा कर दिया है की उनकी ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ होगी. ईद पर जब-जब सलमान खान आते हैं, फैंस के बीच उनकी फिल्मों को लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ देखने को मिला था, अब तक एक्टर की इस फिल्में ईद पर रिलीज़ हो चुकी हैं. कुछ ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई तो कुछ एवरेज ही साबित हुईं. अब वो एक बार फिर से ईद पर फैंस को बड़ा सरप्राइज़ देने आ रहे हैं.

Image Credits: Instagram/vivekoberoi/SalmanKhan/IANS
Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच, एक्टर ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की शुरुआत कर दी है. शुक्रवार को एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं. अभी तक फिल्म का टाइटल नहीं तय किया गया है, इसलिए इसे फ़िलहाल  'एसवीसी63' नाम दिया गया है. 

सलमान ने किया नई फिल्म का ऐलान 

सलमान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं. एक्टर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उनके साथ साउथ सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आ रही हैं. वीडियो में 'मुहूर्त' लिखे क्लैपबोर्ड के साथ ही सेट की कुछ रोमांचक फुटेज दिखाई गई हैं, जो ये साफ़ करती हैं कि फिल्म का काम पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुका है. 

Loading Ad...

सलमान ने पोस्ट में फैंस से की अपील 

Loading Ad...

सलमान ने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को थोड़ा आगे की सोचने और सब्र रखने की अपील की. उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा कि उन्हें और फैंस को इस फिल्म के लिए समान रूप से इंतजार करना होगा. एक्टर  ने लिखा, "थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद की घोषणा कर दी…चिंता मत करो, इसका भी सही समय आने पर बता देंगे…धैर्य रखो, थोड़ा सा सब्र…तुम्हें भी उतना ही इंतज़ार करना पड़ेगा, जितना मैं कर रहा हूं…वैसे, तुम्हारा जो हाल है, वही मेरा भी हाल है.”

ईद 2027 पर दहाड़ेंगे सलमान 

Loading Ad...

भले ही सलमान खान की इस नई फिल्म के टाइटल का ऐलान ना हुआ हो, लेकिन एक्टर ने खुलासा कर दिया है की उनकी ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ होगी. ईद पर जब-जब सलमान खान आते हैं, फैंस के बीच उनकी फिल्मों को लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ देखने को मिला था, अब तक एक्टर की इस फिल्में ईद पर रिलीज़ हो चुकी हैं. कुछ ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई तो कुछ एवरेज ही साबित हुईं. अब वो एक बार फिर से ईद पर फैंस को बड़ा सरप्राइज़ देने आ रहे हैं. 

आपस में भिड़ेंगे सलमान-विवेक ओबेरॉय

ईद 2027 पर सलमान खान का रास्ता साफ़ नहीं रहने वाला है, क्योंकि इस दिन विवेक ओबेरॉय की स्पिरिट भी रिलीज़ हो रही है, ये वही फिल्म है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं, जोकि एनिमल और कबीर सिंह जैसी फिल्में बना चुके हैं. विवेक ओबेरॉय की इस फिल्म मेन विलेन के रोल में नज़र आएंगे. कुछ महीनों पहले ही उनका लुक भी रिवील किया गया था, जो काफी चर्चा में रहा था. ईद 2027 पर सलमान और विवेक सामने सामने होंगे. बॉक्स ऑफ़िस पर इन दोनों की ही फिल्में टकराने वली हैं, सभी जनाते हैं कि सालों से ही सलमान और विवेक के बीच 36 का आंकड़ा है, अब बॉक्स ऑफ़िस पर इनके बीच ज़ोरदार जंग देखने को मिलेगी. सलमान सालों से फ्लॉप की मार झेल रहे हैं, अब विवेक ओबेरॉय उनकी टेंशन बढ़ाने वाले है. 

Loading Ad...

एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होगी फिल्म 

बता दें कि स्पिरिट फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नज़र आएंगे, जबकि विवेक मेन विलेन का किरदार निभाएंगे. 'स्पिरिट'  एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो भ्रष्टाचार और नैतिक द्विविधाओं के बीच एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के कर्तव्यों और उसके संघर्षों पर आधारित है. इस फिल्म डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं, जबकि भूषण कुमार की कंपनी T-series और Bhadrakali Pictures मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

कौन कर रहा सलमान की नई फिल्म को प्रोड्यूस

Loading Ad...

बात करें सलमान खान की नई फिल्म की तो प्रोड्यूसर दिल राजू के बैनर 'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स' के तहत बन रही यह फिल्म एक बड़े स्तर की एक्शन-एंटरटेनर होने वाली है. शूटिंग के लिए मुंबई में एक बेहद भव्य और विशाल सेट तैयार किया जा रहा है, जहां फिल्म के हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीन्स और महत्वपूर्ण सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी. 

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर संग फिल्म कर रहे सलमान 

यह भी पढ़ें

इस फिल्म के जरिए पहली बार सलमान और डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली साथ में काम कर रहे हैं. वामशी पैडिपल्ली को फिल्मों में भावनाओं और भव्यता के बीच सटीक संतुलन बनाने के लिए जाना जाता है. प्रभास, महेश बाबू और विजय जैसे दिग्गजों के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले वामशी की फिल्म 'महर्षि' को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...