Advertisement

Loading Ad...

हिंदू लड़के से सारा खान का शादी करना कट्टरपंथियों को नहीं हुआ बर्दाश्त, कर डाली शर्मनाक हरकत, एक्ट्रेस ने भी सिखा दिया सबक

सारा खान का हिंदू धर्म में शादी करना कट्टरपंथियो को रास नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, हालांकि अब एक्ट्रेस ने ऐसे लोगों को करारा जवाब दे दिया गया है.

Image Credits:Instagrm/ssarakhan
Loading Ad...

टीवी सीरियल बिदाई और बिग बॉस सीज़न 14 के ज़रिए घर-घर में फेमस हुईं सारा खान इन दिनों अपनी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर मिल रही नफ़रत और ट्रोलिंग की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है. 

हिंदू से शादी कर बुरी फंसी सारा 

पिछले साल दिसंबर में सारा अली खान ने रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बैठे कृष पाठक के साथ शादी की थी. जिसके बाद से ही वो लगातार धर्म और निजी पसंद के आधार पर लोगों के निशाने पर आ रही हैं.  हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा भेजे गए बेहद आपत्तिजनक और परेशान करने वाले मैसेज को साझा किया. जिसने धार्मिक और सोशल मीडिया पर एक भयावह तस्वीर पेश की है. 

Loading Ad...

सारा खान की शादी पर कसा तंज 

Loading Ad...

सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें एक यूजर ने उनकी शादी के फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्हें अपना सरनेम बदलने तक की सलाह दे डाली. उस यूजर ने लिखा था, “क्या पूरी दुनिया में तुम्हें शादी करने के लिए सिर्फ एक हिंदू ही मिला? बहुत निराशाजनक. अपने नाम से 'खान' हटा दो, अब तुम मुस्लिम नहीं रही.”

सारा खान ने दिया करारा जवाब 

Loading Ad...

इस तरह से ट्रोल करने पर सारा खान का भी गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने नफ़रत भरी बाते कहने वाले इस कट्टरपंथी की बातों पर ना सिर्फ निराशा ज़ाहिर की. बल्कि उसे करारा जवाब भी दिया. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस मैसेज को शेयर करते हुए लिखा, “निराश हो? दुखद है…जाओ.इस निराशा में डूब मरो.”

हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाज से की थी शादी

सारा खान और कृष पाठक ने 5 दिसंबर 2025 को एक निजी समारोह में शादी की थी. सारा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक के साथ पहले रजिस्टर्ड मैरिज की थी, फिर उसके बाद उन्होंने धूमधाम से निकाह और सात फेरे लिए, जिसके लिए वह लाल लहंगे में सजीं, जबकि निकाह में सफेद लिबास में नजर आईं थीं. इसके बाद  धूमधाम से हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की गई. हिंदू रीति से शादी में सारा लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में दुल्हन बनीं और सात फेरे लिए थे. शादी की तस्वीरें सारा खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं थी. इन तस्वीरों में सारा और कृष पाठक एक-दूसरे में खोए नजर आए थे तस्वीरें पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा, "मांग का ये सिंदर, सिर्फ लाल नहीं मेरे हम का नर है.”

Loading Ad...

पहले भी शादी कर चर्चा में आईं थी सारा खान

यह भी पढ़ें

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब सारा खान अपनी शादी की वजह से चर्चाओं में रही हों, इससे पहले उन्होंने अली मर्चेंट के साथ बिग ब़ॉस सीज़न 4 में शादी की थी. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अग़ल हो गए हैं. अब सारा खान ने कृष पाठक के साथ एक नई शुरुआत की है, तो उन्हें घर्म के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...