Advertisement

Loading Ad...

‘सोमवार तक फिल्म बैठ जाएगी', ‘धुरंधर 2’ की बुराई कर रहा था बॉलीवुड! इस बड़े डायरेक्टर ने खोली इंडस्ट्री की पोल

इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर ने बॉलीवुड की पोल खोल दी है. इस डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि जब धुरंधर रिलीज हुई थी, तब बॉलीवुड के बड़े बड़े डायरेक्टर्स ने इस फिल्म की बुराई की थी. फिल्म को लेकर ये तक बोल दिया था की मंडे तक फिल्म बैठ जाएगी. इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स ऐसे भी थे, जो चाहते थे कि फिल्म ना चलें.

Loading Ad...

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. बड़ी-बड़ी हस्तियां फिल्म की तारीफ़ करती नहीं थक रहीं हैं. 

इस डायरेक्टर ने खोल दी बॉलीवुड की पोल

वहीं इस बीच एक जाने माने डायरेक्टर ने बॉलीवुड की पोल खोल दी है. इस डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि जब धुरंधर रिलीज हुई थी, तब बॉलीवुड के बड़े बड़े डायरेक्टर्स ने इस फिल्म की बुराई की थी. फिल्म को लेकर ये तक बोल दिया था की मंडे तक फिल्म बैठ जाएगी. इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स ऐसे भी थे, जो चाहते थे कि फिल्म ना चलें. 

Loading Ad...

‘सोमवार को ये फिल्म बैठ जाएगी’

Loading Ad...

दरअसल हम तुम और Fanaa जैसी शानदार फिल्में बना चुके, कुणाल कोहली ने बॉलीवुड की पोल खोल दी है. एक लीडिंग वेबसाइट से बातचीत में कुणाल ने बताया, 'भले ही इंडस्ट्री किसी फिल्म को सपोर्ट न करे, फिर भी वह फिल्म चलती है. 'धुरंधर' को किसी ने सपोर्ट नहीं किया. जिन बड़े-बड़े डायरेक्टर्स से मैंने बात की, उन्होंने कहा, सोमवार को यह फिल्म बैठ जाएगी. लेकिन इसके उलट, सोमवार से यह और भी बेहतर चलने लगी.” 

‘बॉर्डर 2 को भी किसी ने सपोर्ट नहीं किया’

Loading Ad...

कुणाल कोहली ने आगे कहा,“बॉर्डर 2 को भी किसी ने सपोर्ट नहीं किया. लोगों ने कहा कि दूसरे हफ्ते में यह थोड़ी धीमी पड़ गई, जबकि इसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. आप क्या कह रहे हैं! यह तो एक ब्लॉकबस्टर है. बात खत्म. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इंडस्ट्री आपको सपोर्ट करती है या नहीं.”

धुरंधर की तारीफ़ में क्या बोले कुणाल कोहली?

बता दें कि कुणाल कोहली पहले भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धुरंधर की तारीफ़ कर चुके हैं. उन्होंने एक क्लिप शेयर करते हुए कहा था, आदित्य धर, रणवीर सिंह और जियो स्टूडियोज को बधाई. एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. जाहिर है, 'धुरंधर' भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है, जो कि बहुत शानदार बात है.

Loading Ad...

‘इसने हमें भारतीय बॉक्स ऑफिस की असली ताकत दिखाई है’

डायरेक्टर ने आगे कहा था, ‘इस फिल्म की जो सबसे अहम बातें मैं बताना चाहूंगा और जो इसने कर दिखाया है, वह यह है कि इसने हमें भारतीय बॉक्स ऑफिस की असली ताकत दिखाई है. यह वाकई जबरदस्त है. इसने हमें यह भी दिखाया है कि देसी विषय और कहानियां सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. हमें पश्चिमी विषयों और विचारों से प्रभावित नहीं होना चाहिए; हमें देसी फिल्में बनानी चाहिए’.

‘हीरो को 'मर्द' होना चाहिए’

Loading Ad...

कुणाल कोहली यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, “हीरो को 'मर्द' होना चाहिए. हिंदी फिल्मों के हीरो को 'मर्द' होना चाहिए. न कि कोई खोया हुआ या कन्फ्यूज्ड लड़का. 'सैयारा' में भी ऐसा ही था और 'धुरंधर' में भी ऐसा ही है जरा इसके आंकड़ों पर नजर डालिए. यह बिल्कुल असली कलेक्शन है. आदित्य धर, रणवीर सिंह और जियो स्टूडियोज का शुक्रिया, जिन्होंने हमें रास्ता दिखाया और हमारे सिनेमा की क्षमता से रूबरू कराया.”

धुरंधर 2 ने अब तक कितना कारोबार किया?

यह भी पढ़ें

धुरंधर 2’ 19 मार्च को थियेटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने अभी तक इंडिया में ग्रास 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,700 करोड़ का हो चुका है. फिल्म अभी भी थियेटर्स  में कमाई कर रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में  रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी अहम किरदारों में नजर आए हैं.  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...