Advertisement
पहले पढ़े ‘धुरंधर 2’ की तारीफ में कसीदे… 3000 करोड़ कमाते ही क्यों भड़का ये बड़ा डायरेक्टर, फिल्म पर उठाए सवाल
बॉलीवुड का एक जाना माना डायरेक्टर जो लगातार धुरंधर 2 की तारीफ़ कर रहा था, आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की एक्टिंग की दिल खोलकर तारीफ़ कर रहा था. अब वही फिल्म पर सवाल उठा रहे हैं, आख़िर अचानक अब ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने फिल्म को लेकर कई सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं.
Advertisement
रणवीर सिंह और आदित्य धर की फ़िल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस रिकॉर्ड तोड़ बिज़नेस कर रही है. फ़िल्म के दोनों पार्ट्स ने 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पहले ही बड़ा इतिहास रच दिया है. हालांकि बड़े-बड़े कारनामे करने वाली ये फिल्म अब फिर से विवादों में फँस गई है.
राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 पर उठाए सवाल
दरअसल जाने माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा जो लगातार धुरंधर 2 की तारीफ़ कर रहे हैं, आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की एक्टिंग की दिल खोलकर तारीफ़ कर रहे थे. अब वही फिल्म पर सवाल उठा रहे हैं, आख़िर अचानक अब ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने फिल्म को लेकर कई सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं.
Advertisement
‘फैक्ट्स से छेड़छाड़ ऑडियंस को मिसलीड कर सकती है’
Advertisement
राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में धुरंधर 2 में दाऊद इब्राहिम के किरदार पर सवाल उठाए हैं. डायरेक्टर ने दाऊद इब्राहिम के किरदार के प्रेजेंटेशन पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर किसी रियल लाइफ कैरेक्टर को स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है, तो उसकी इमेज को लेकर बैलेंस्ड और पूरी रिसर्च का होना जरूरी है. इंडिपेंडेंट सिनेमा के नाम पर फैक्ट्स से छेड़छाड़ ऑडियंस को मिसलीड कर सकती है.”
‘दाऊद इब्राहिम को गलत तरीके से स्क्रीन पर पेश किया गया है’
Advertisement
राम गोपाल वर्मा यानि RGV ने आगे कहा, “मैं एक चीज से सहमत नहीं हूं, वो ये है कि दाऊद इब्राहिम को जिस तरह दिखाया गया है, मुझे लगता है कि उसे गलत तरीके से स्क्रीन पर पेश किया गया है. 'ऐसा नहीं है कि मैं पूरे राइट्स के साथ ये कह सकता हूं, लेकिन जो मैं जानता हूं, उसके हिसाब से ये बात मेल नहीं खाती.”
‘‘धुरंधर’ के मेकर्स इसे पूरी तरह से सही साबित नहीं कर सकते’
डायरेक्टर ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, ‘मेरी जानकारी के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम कई सालों से एक्टिव नहीं है. वो अपनी मर्जी से इनएक्टिव है, क्योंकि उसने बहुत पहले ही सब कुछ करना बंद कर दिया था. मुझे लगता है कि उसने करीब 20 साल पहले क्राइम की दुनिया से दूरी बना ली थी. ऐसे मामलों में कोई भी पूरा सच नहीं जान सकता. ‘धुरंधर’ के मेकर्स इसे पूरी तरह से सही साबित नहीं कर सकते और इसे पूरी तरह गलत भी नहीं कहा जा सकता है.’
Advertisement
बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने सिर्फ दाऊद इब्राहिम के किरदार के प्रेजेंटेशन पर सवाल उठाए हैं,हालांकि उन्हें ये फिल्म काफी पसंद नहीं आई है.कई मौकों पर वो धुरंधर 2 की जमकर कर चुके हैं.
धुरंधर 2 ने अब तक कितना कारोबार किया?
यह भी पढ़ें
धुरंधर 2’ 19 मार्च को थियेटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने अभी तक इंडिया में ग्रास 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,700 करोड़ का हो चुका है. फिल्म अभी भी थियेटर्स में कमाई कर रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी अहम किरदारों में नजर आए हैं.