Advertisement
PM मोदी का अपमान करने वालों पर खौल उठा रणवीर शौरी का ख़ून, CJP और विपक्ष को ऐसा लताड़ा, देखते रह गए सब
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि छात्रों को समझना चाहिए कि विरोधी पार्टी बस अपने फायदे के लिए छात्रों का समर्थन कर रही है. वीडियो में वे कहते हैं, "दोस्तों, मैं देख रहा था कि उदारवादी भीड़ अब प्रदर्शन के दौरान दी गई गंदी गालियों का बचाव कर रही है.
Advertisement
एक्टर रणवीर शौरी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों द्वारा इस्तेमाल किए गए अपशब्दों और विरोधी पार्टियों का उनका समर्थन करने पर लताड़ा. उनका कहना है कि बच्चों द्वारा अपशब्द का इस्तेमाल करने पर लोगों को उनका समर्थन नहीं चाहिए.
रणवीर शौरी ने वीडियो शेयर क्या कहा?
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि छात्रों को समझना चाहिए कि विरोधी पार्टी बस अपने फायदे के लिए छात्रों का समर्थन कर रही है. वीडियो में वे कहते हैं, "दोस्तों, मैं देख रहा था कि उदारवादी भीड़ अब प्रदर्शन के दौरान दी गई गंदी गालियों का बचाव कर रही है. कहते हैं कि अगर वे गाली देते हैं, तो इसमें क्या बड़ी बात है? हम भी एक-दूसरे से बात करते हैं. तो मैं उनसे बस इतना कहना चाहता हूं कि जो लोग अंग्रेजी बोलने वाले और पढ़े-लिखे होने का दिखावा करते हैं, वे भी अब इन गलत बातों का समर्थन कर रहे हैं. उन्हें समझना चाहिए कि अगर कभी दूसरी तरफ से भी इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ, तो फिर शिकायत नहीं करनी चाहिए.”
Advertisement
‘गलत भाषा और गालियों का समर्थन करना सही नहीं है’
Advertisement
उन्होंने कहा कि गलत भाषा और गालियों का समर्थन करना सही नहीं है. कुछ लोग केवल राजनीतिक फायदे के लिए ऐसी बातों का बचाव कर रहे हैं, क्योंकि वे अपनी पसंद की सरकार बनते देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "इस तरह की सोच बच्चों पर भी गलत असर डाल सकती है. आज अगर कोई कह रहा है कि 'इसमें क्या बड़ी बात है', तो कल जब यही व्यवहार दूसरी तरफ से होगा, तब उन्हें परेशानी नहीं जतानी चाहिए.”
प्रदर्शन के नाम पर पीएम के ख़िलाफ़ की थीं अभद्र बातें
Advertisement
बता दें कि छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों में कथित तौर पर अपशब्दों और अभद्र भाषा के इस्तेमाल ने देश भर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. प्रदर्शन के नाम पर कई लोगों ने प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था.
क्यों हो रहा था विरोध प्रदर्शन?
यह भी पढ़ें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे, हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है.