Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश ने की ऐसी हरकत, भड़क गए लोग, एक्टर को सिखाया गया सबक

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कहा है कि कुछ छात्रों ने उन्हें और उनकी मां को गाली दी, लेकिन वो उन्हें माफ कर देना चाहते हैं. अब पीएम के इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक्टर प्रकाश ने भी एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर प्रधानमंत्री पर तंज कसा है.

Image Credits: @prakashraaj/X/narendramodi/Instagram
Loading Ad...

मोदी विरोधी सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहते हैं. वो आए दिन देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ बयान बाजी करके चर्चाओं में बने रहते है. फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले एक्टर प्रकाश राज ने एक बार फिर पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर एक्टर ने कहा है कि बच्चों ने तो सिर्फ रिजाइन मांगा है, लेकिन सोसाइटी सीधा पावर छीन लेगी. 

पीएम मोदी के वीडियो पर प्रकाश ने कसा तंज

दरअसल हाल ही में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर  वीडियो शेयर कहा है कि कुछ छात्रों ने उन्हें और उनकी मां को गाली दी, लेकिन वो उन्हें माफ कर देना चाहते हैं. अब पीएम के इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक्टर प्रकाश ने भी एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. 

Loading Ad...

‘हम उन्हें वॉर्न करते हैं और बोलते हैं कि दोबारा मत करना’

Loading Ad...

प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए वीडियो में कहा, “हाय फ्रेंड, ये इस देश के पैरेंट्स की तरफ से है. जब बच्चे गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं और अपने से बड़ों को बुरा बोलते हैं तो हम उन्हें बोलते हैं कि प्लीज ऐसा मत करो या हम उन्हें वॉर्न करते हैं और बोलते हैं कि दोबारा मत करना. लेकिन हम उन पर क्रिमिनल केस नहीं लगाते हैं या उन्हें हैरास नहीं करते हैं.”

‘प्लीज उन्हें बोलें कि फिर दोबारा ऐसा ना करें’

Loading Ad...

एक्टर ने आगे कहा, “एक और चीज हमारी भी जिम्मेदारी बनती है क्योंकि हमने उन बच्चों को परेशान और बेबस बनाया. वे टूटे सिस्टम की वजह से दूसरे बच्चों को मरते हुए देख रहे हैं और फिर सिस्टम से उम्मीद ही खो देते हैं. जब उन पर लाठियां और पैलेट गन चलाई जाती हैं और पुलिस ज्यादती करती है, तो हमें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए, दोस्त तो मेरे दोस्त, प्लीज उन्हें बोलें कि फिर दोबारा ऐसा ना करें.”

प्रकाश राज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, “दोस्त, होता यह है कि जब आप इन बच्चों को चोट पहुंचाते हैं या उन्हें परेशान करते हैं, तो उनके दोस्तों को भी दुख पहुंचता है. उनके पैरेंट्स को भी बुरा लगता है. उनके भाई, बहन को भी बुरा लगता है. उनके अंकल, आंटी, दादा-दादी सबको हर्ट होता है और ये सही नहीं है.”

‘सोसाइटी सीधा पावर छीन लेगी’

Loading Ad...

एक्टर ने वीडियो के आख़िर में कहा, “अगर ऐसा चलता है मेरे दोस्त, तो आज तो बच्चे रिजाइन की मांग कर रहे हैं बस, लेकिन देश, पैरेंट्स और पूरी सोसाइटी आपसे रिजाइन नहीं मांगेगी, वो आपकी पावर भी छीन लेगी, मेरे दोस्त. तो मेरे दोस्त प्लीज बच्चों के साथ अच्छे से रहें. उनका करियर बर्बाद ना करें, ना उनकी लाइफ.”

प्रकाश राज पर भड़के लोग

Loading Ad...

अब जिस तरह से प्रकाश राज ने पीएम मोदी के खिलाफ बयान बाजी की है, उनका मज़ाक बनाने की कोशिश की है, वो लोगों को रास नहीं आया है, लोगों ने एक्टर की सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी है. प्रकाश राज की खूब आलोचना हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “ये गिद्ध पहले दूसरे माता-पिता के बच्चों को उकसाते हैं; न तो उनका और न ही उनके बच्चों का NEET से कोई लेना-देना है, फिर भी वे पहले उकसाते हैं और फिर राजनीतिक फ़ायदा उठाते हैं. ये गिद्ध हैं.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “पहले खुद को साफ करो सर, आपके चेहरे पर बहुत सैडिज्म दिख रहा है.आपकी आवाज में इगो दिख रहा है”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “बच्चे बड़ों से ही गाली-गलौज वाली भाषा सीखते हैं. रोज़मर्रा की बातचीत में यह आम बात हो गई है. लोगों को इस बात का एहसास नहीं होता कि इससे आम लोगों की भावनाओं को कितनी ठेस पहुँचती है.”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “प्रकाश राज हमें उन बच्चों की उम्र बताइए जिन्हें हम सज़ा देने के बजाय दोबारा गलती न करने के लिए कहें. अगर कोई 20 साल से ऊपर का है और दूसरों को गाली दे रहा है, तो इसे बचपना नहीं कहते, उन्हें बिना सज़ा के छोड़ देना तो और भी बड़ा जुर्म है और देखो मोदी जी को वोट खोने के बारे में कौन चेतावनी दे रहा है क्या आप हमें बता सकते हैं कि आपको कितने वोट मिले?आप मूवी एसोसिएशन का चुनाव भी नहीं जीत सकते, फिर भी आप प्रधानमंत्री को वोट खोने के बारे में लेक्चर देने आते हैं.इडियट.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अगर हम तुम्हारे माता-पिता को गाली दें और तुम्हारे या तुम्हारे माता-पिता के लिए वैसी ही गालियों का इस्तेमाल करें, तो क्या तुम इसे नज़रअंदाज़ कर दोगे? शर्म से सिर झुका लो. साथ ही, किसी विदेशी महिला प्रधानमंत्री को गाली देना सही है? तुम जैसे लोगों को नरक में सड़ना चाहिए क्योंकि तुम किसी अपराधी से कम नहीं हो. मुँह बंद करो और यहाँ से दफ़ा हो जाओ.”

इतना ही नहीं एक और लिखा, “हाँ-हाँ, हम बच्चों के ख़िलाफ़ कोई केस दर्ज नहीं कर रहे हैं. हम केस सिर्फ़ उन लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज कर रहे हैं जो धोखाधड़ी करने वाले और दंगा भड़काने वाले हैं, जैसे कि इस वीडियो में बात करने वाला व्यक्ति.”

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा,”मिस्टर प्रकाश राज, असल ज़िंदगी में आपकी ये एक्टिंग या वीडियो काम नहीं आते. बेहतर होगा कि आप फ़िल्मों में ही एक्टिंग करते रहें, जहाँ भी आपको मौका मिले. वरना फ़िल्म इंडस्ट्री भी आपका बॉयकॉट कर देगी, दोस्त. आप लोग तथाकथित 'Gen-Z' का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं... पहले समाज के लिए कुछ अच्छा काम कीजिए, फिर दूसरों के बारे में बात कीजिएगा.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अभिनय का काम हुआ तो प्रकाश राज रोज़ "डियर फ्रैंड" बोलकर राजनीतिक ऑडिशन देने लगे.ये जस्टआस्किंग नहीं, सीधा प्लीजनोटिसमी कैंपेन है.”

Loading Ad...

पीएम मोदी ने अपशब्द कहे जाने पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नई रील साझा की, जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और उस दौरान इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि जो कुछ भी जंतर-मंतर पर हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा. प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं ने ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकती. पीएम ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से गालियां दी गईं और उनकी दिवंगत मां के लिए भी अपमानजनक शब्द बोले गए. उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा किसी भी लोकतांत्रिक और संस्कारी समाज की पहचान नहीं हो सकती.

‘बच्चे गलती करते हैं, लेकिन उन्हें सुधारने का मौका भी मिलना चाहिए’

Loading Ad...

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में नाराजगी से ज्यादा समझदारी और संवेदनशीलता दिखाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बचपन और युवावस्था में अक्सर गलतियां हो जाती हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब किसी को सही दिशा भी दिखाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि समाज में इस घटना को लेकर जो गुस्सा है, उसे वह अच्छी तरह समझते हैं. खासकर जब बेटियों के मुंह से ऐसी भाषा सुनाई देती है तो लोगों को सांस्कृतिक झटका लगता है. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लोगों से अपील की कि इन युवाओं को केवल दोषी मानने के बजाय उन्हें अपनाकर सही रास्ता दिखाया जाए. उनके अनुसार ये गुमराह बच्चे हैं और उन्हें सही दिशा देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है.

रुचिका सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, मां ने मांगी माफी

यह भी पढ़ें

इस पूरे मामले की शुरुआत हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक छात्र प्रदर्शन से हुई थी. यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित किया गया था. आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. युवती की पहचान रुचिका सिंह के रूप में बताई गई है. वहीं शुक्रवार को रुचिका की मां ने सार्वजनिक रूप से इस घटना पर माफी मांगते हुए खेद जताया था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...