Advertisement
तेज प्रताप के साथ नजर आईं मल्लिका शेरावत, वीडियो ने मचा दी सोशल मीडिया पर हलचल, फैंस भी रह गए हैरान
तेज प्रताप यादव हाल ही में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो में नजर आए. इतना ही नहीं यह वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद शेयर किया, जिसके बाद दोनों को साथ देखकर इंटरनेट पर बवाल मच गया, चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
Advertisement
लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए. इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज और बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव हाल ही में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए है. इतना ही नहीं वीडियों शेयर करते हुए कहा कि दिलचस्पी आने लगी है, इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव इन दिनों मनोरंजन जगत में अपनी मौजूदगी को लेकर सुर्खियों में है. आइए जानते है पूरी खबर
कैसे वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान?
हाल ही में तेज प्रताप यादव ने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के जरिए लोगों का ध्यान अपनी और खींचा इतना ही नहीं एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. इस वीडियो में तेज प्रताप यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं दोनों की मुलाकात और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
Advertisement
तेज प्रताप यादव ने खुद शेयर किया वीडियो
Advertisement
दरअसल, तेज प्रताप यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स टाइमलाइन पर यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. दोनों के बीच बातचीत होती नजर आ रही है. वीडियो में तेज प्रताप अपने मोबाइल फोन में वह एक्ट्रेस को कुछ दिखा रहे हैं, वही दूसरी तरफ मल्लिका भी पूरे ध्यान से मोबाइल की ओर देखती हैं और बीच-बीच में तेज प्रताप से बातचीत करती हुई भी नजर आ रही हैं.
धुरंधर के रोमांटिक गाना ने खींचा लोगों का ध्यान
Advertisement
इस वीडियो को और खास बनाने के लिए इसके बैकग्राउंड में फिल्म 'धुरंधर' का रोमांटिक गाना 'गहरा हुआ' लगाया गया है. गाने के साथ तैयार किया गया. इतना ही नहीं इस छोटे वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान पूरी तरह से खींच रहा है.
Something exciting coming soon😊 pic.twitter.com/3UmwkzuzPn
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 5, 2026
कब हुई थी एक्ट्रेस से तेज प्रताप यादव की मुलाकात?
Advertisement
तेज प्रताप यादव ने वीडियो के साथ यह जानकारी साझा नहीं की है कि उनकी और एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत की यह मुलाकात कब ओर किस मौके पर हुई, लेकिन उन्होनें कैप्सन के जरिए कुछ दिलचस्प सा संकेत जरूर दिया है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा,'जल्द ही कुछ रोमांचक आने वाला है'
वीडियो पर क्या बोले फैंस?
वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग इसे किसी शूटिंग या कार्यक्रम के दौरान हुई मुलाकात मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे 'भोजपुरी बवाल' से जोड़कर भी देख रहे हैं. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया (Feedback) दे रहे हैं.
Advertisement
तेज प्रताप यादव ने किस रियलिटी शो में हिस्सा लिया?
दरअसल, तेज प्रताप यादव ने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में हिस्सा लिया है. शो के एक एपिसोड में उन्होंने भोजपुरी फिल्म उद्योग (industry) पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्मों में पहले अच्छी और पारिवारिक कहानियां देखने को मिलती थीं, लेकिन अब उनमें अश्लीलता बढ़ गई है. उन्होंने इच्छा जताई थी कि अगर उन्हें कभी मौका मिला तो वह भोजपुरी सिनेमा को उसकी पुरानी पहचान दिलाने की कोशिश करेंगे.
रियलिटी शो में कौन-कौन से भोजपुरी सितारे नजर आए?
Advertisement
यह भी पढ़ें
'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप यादव के साथ भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे भी नजर आ रहे हैं. इनमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं.