जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गोविंदा-सुनीता विवाद में कश्मीरा शाह की एंट्री, बोलीं-मैं मामी के साथ हूं

सुनीता के लिए कश्मीरा का सपोर्ट उस वक्त आया है, जब कुछ महीने पहले ही दोनों ने अपने पुराने झगड़ों को भुला दिया था.

गोविंदा-सुनीता विवाद में कश्मीरा शाह की एंट्री, बोलीं-मैं मामी के साथ हूं
Image Credit: IANS
Advertisement

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच जारी तनाव पर अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने प्रतिक्रिया दी है. गोविंदा के भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने मीडिया संग बातचीत में कहा है कि वे इस मामले में अपनी मामी सुनीता के साथ हैं. 

सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं कश्मीरा शाह

कश्मीरा का कहना है कि वे अपने परिवार को बिखरने नहीं देंगी, चाहे जो भी हो वह उसे बचाएंगी. टेलीविजन अभिनेता अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी के बाहर खड़े पैपराजी ने जब कश्मीरा शाह से बात करते हुए इस सिचुएशन के बारे में पूछा गया.

कश्मीरा ने पैप्स पर भड़कते हुए कहा, "जब उन्होंने एक-दूसरे को छोड़ दिया है, तो आप उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ देते? आप यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं?"

"मैं सुनीता मामी के साथ हूं.”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि वह सुनीता के साथ खड़ी हैं और बताया कि वह आमतौर पर पब्लिक में बोलने से बचती रही हैं. अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने कहा, "मैं सुनीता मामी के साथ हूं. उन्होंने पहले कभी नहीं बोला है, कभी नहीं कहा कि यह गलत है, लेकिन अगर आज वह कुछ कह रही हैं, तो जरूर कुछ गड़बड़ है."

उन्होंने आगे यह भी साफ किया कि परिवार में चल रहे विवाद के बीच वह अपने परिवार के साथ खड़ी रहेंगी. उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार की सभी महिलाओं के साथ खड़ी रहूंगी. साथ ही, अपने परिवार को हर हाल में बचाऊंगी."

कुछ साल पहले कश्मीरा और सुनीता के बीच था मनमुटाव

Advertisement

सुनीता के लिए कश्मीरा का सपोर्ट उस वक्त आया है, जब कुछ महीने पहले ही दोनों ने अपने पुराने झगड़ों को भुला दिया था.

दरअसल, अभिनेत्री कश्मीरा शाह उनकी मामी सुनीता के बीच पिछले काफी सालों से मनमुटाव चल रहा था, जिसकी वजह से दोनों परिवार एक-दूसरे से दूर थे. यहां तक कश्मीरा की ननद यानी की आरती की शादी में सुनीता नहीं गई थी.

यह भी पढ़ें

हालांकि, अप्रैल 2026 में 'लाफ्टर शेफ्स' शो के सेट पर दोनों के बीच का पुराना विवाद आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया. कश्मीरा ने सुनीता से माफी मांगी और सुनीता ने भी बड़े दिल से उन्हें माफ कर परिवार को फिर से जोड़ लिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें