जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CJP Protest: प्रकाश राज ने PM मोदी पर निकाली भड़ास, लोगों से नहीं हुआ बर्दाश्त, एक्टर की लगा दी क्लास

प्रकाश राज काफी समय से कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं. अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकों से विरोध करने का अधिकार छीना जा रहा है. उन्होंने सवाल किया कि जब लोग विरोध करने के लिए आगे आ रहे हैं, तो उन्हें रोकने की कोशिश क्यों की जा रही है.

CJP Protest: प्रकाश राज ने PM मोदी पर निकाली भड़ास, लोगों से नहीं हुआ बर्दाश्त, एक्टर की लगा दी क्लास
Image Credits: IANS/Video Grab
Advertisement

साउथ की फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर प्रकाश राज, मोदी विरोध में बोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं, वो सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकालते ही रहते हैं, अब एक्टर ने एक बार फिर पीएम के खिलाफ बयान बाजी की है.

प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर निकाली भड़ास

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रर्दशन में कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबरों पर एक्टर ने अपनी भड़ास निकाली है. प्रकाश राज ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, दोस्त. लोकतंत्र की हत्या.. नागरिकों को विरोध करने से मना करना... चीटिंग करता है तू. #जस्टटास्किंग

Advertisement

‘नागरिकों से विरोध करने का अधिकार छीना जा रहा है’

प्रकाश राज काफी समय से कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं. अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकों से विरोध करने का अधिकार छीना जा रहा है. उन्होंने सवाल किया कि जब लोग विरोध करने के लिए आगे आ रहे हैं, तो उन्हें रोकने की कोशिश क्यों की जा रही है.

‘चीटिंग करता है तू, चीटिंग और नहीं चलेगा’

प्रकाश राज ने अपने वीडियो में वोट देने और अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने के अधिकार का जिक्र करते हुए कहा कि अब लोगों को विरोध करने से भी रोकने की कोशिश हो रही है. उन्होंने ट्रेनों के रद्द होने, लोगों को घरों से उठाए जाने और प्रदर्शन स्थल की ओर जाते समय गिरफ्तार किए जाने की खबरों पर सवाल उठाए. एक्टर ने ये भी कहा कि पुलिस और अदालत से अनुमति नहीं मिलने की बात सामने आ रही है. वीडियो के आखिर में उन्होंने जयकांत शिकरे के अंदाज में पूछा कि आखिर किस बात का डर है और क्या परेशानी है. उन्होंने अपने बयान का अंत ‘चीटिंग करता है तू, चीटिंग’ और ‘नहीं चलेगा’ जैसे शब्दों से किया. 

प्रकाश राज पर भड़के लोग

अब जिस तरह से प्रकाश राज ने देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अपना बयान बाजी की है, उन्हें बदनाम करने कोशिश की है, वो लोगों को रास नहीं आया है, लोग जमकर एक्टर की क्लास लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,”नक्सली चल निकल अपना काम कर।जब ये डायलॉग तूने फिल्म में बोला था बहुत मार पड़ी थी तुझे”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “हम मोदी जी का समर्थन करते हैं... उन्होंने देश की भलाई के लिए आप सभी से कहीं ज़्यादा काम किया है…”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “बेंगलुरु में शो फ्लॉप रहा! ध्रुव राठी का कोई असर नहीं हुआ और CJP के 'कॉकरोच' भी नाकाम रहे.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अगर आपको फ़िल्मों में काम मिल रहा है, तो उसी पर ध्यान दें, पैसे कमाएँ और अपना घर चलाएँ.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “हम आपको सिखाएंगे कि चीटिंग का असली मतलब क्या होता है।यह कोई फ़िल्मी सीन नहीं है और हम वादा करते हैं कि आप चीटिंग को कभी नहीं भूलेंगे।

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Fraaand Show Flop Ho Gaya?? ...Cheating karata hai tu ...fusssss”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “एक ऐसा कॉकरोच, जिसके ख़िलाफ़ चार अलग-अलग जगहों से कई वोटर ID कार्ड रखने के लिए हाई कोर्ट में केस चल रहा है, वह लोकतंत्र, वोट की चोरी और धोखाधड़ी की बात कर रहा है?

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “आप जैसे देश-विरोधियों को थप्पड़ मारने का मौका हम नहीं छोड़ना चाहते। प्लीज़ आइए।”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा,”चीटिंग करता है तू' वाला डायलॉग 'सिंघम' में आपने ही बोला था। आपने फ़िल्म में भी और असल ज़िंदगी में भी एक अपराधी का किरदार निभाया।”


क्यों हो रहा है प्रदर्शन

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. दरअसल, प्रदर्शनकारियों की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की है. आयोजकों ने चुनाव में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर यह प्रदर्शन बुलाया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. पुलिस के मुताबिक, आयोजकों ने कम समय पहले प्रदर्शन की सूचना दी थी, पहले किए गए वादे पूरे नहीं किए थे और पिछले प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों का पालन भी नहीं किया था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें