Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

युवा हिंदू महिलाओं पर विवादित बयान देकर बुरी फंसी कंगना रनौत, भड़क गए Gen-Z, ऐसे निकाल रहे गुस्सा

NEET पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने युवा हिंदू महिलाओं पर निशाना साधा है. कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने हिंदू महिलाओं को बदसूरत और भ्रष्ट तक बता दिया है.

Image Credits: Instagram/Kangana Ranaut
Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस औरस बीजेपी सांसद कंगना रनौत सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन का लगातार विरोध कर रही हैं. उन्होंने एक बार फिर सीजेपी से जुड़े युवाओं को लेकर बयान जारी किया है, जो विवादित है. 

कंगना रनौत ने युवा हिंदू महिलाओं पर साधा निशाना

NEET पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने युवा हिंदू महिलाओं पर निशाना साधा है. कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने हिंदू महिलाओं को बदसूरत और भ्रष्ट तक बता दिया है. इतना ही नहीं कंगना ने आरोप लगाया है कि ये नशा करती हैं, शराब पीती हैं और इनके कई संबंध होते हैं. 

Loading Ad...

‘सबसे ज्यादा चौंकाने वाला व्यवहार युवा हिंदू महिलाओं का है’

Loading Ad...

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सबसे ज्यादा चौंकाने वाला व्यवहार उन युवा हिंदू महिलाओं का है, जो स्वतंत्र और सफल करियर वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी को हासिल करने के लिए मेहनत नहीं करतीं. वास्तव में स्वतंत्र महिलाएं विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की जिम्मेदारी खुद उठाती हैं, क्योंकि वे अपने दम पर खड़ी होती हैं. वे अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर ऐसा नहीं करतीं.” 

 ‘मैं इन्हें ‘जेनरेशन गटर’ कहती हूं’

Loading Ad...

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “यह तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं की नई पीढ़ी है. मैं इन्हें ‘जेनरेशन गटर’ कहती हूं. इनमें से कुछ के पास समाज या व्यवस्था को देने के लिए कुछ भी नहीं है. ये पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं और इतनी बदसूरत तथा भ्रष्ट हैं कि अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकतीं. फिर भी ये नशा करने, शराब पीने या कई यौन संबंध रखने की आजादी का दिखावा करती हैं. शर्म की बात यह है कि ये अपने माता-पिता की कमाई पर पलती हैं और लगातार स्वतंत्र जीवन जीने की लड़ाई लड़ती रहती हैं, जबकि वास्तव में स्वतंत्र होती ही नहीं हैं.”

कंगना रनौत ने आगे लिखा,  “अगर आप बिना जिम्मेदारी उठाए स्वतंत्र जीवन जीने की कोशिश करते हैं, तो आप सिर्फ एक विकृत व्यक्तित्व बनकर रह जाते हैं. गटर छाप.”

Loading Ad...

कंगना पर भड़के लोग 

अब जिस तरह से कंगना ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया है, उसके बाद बवाल मच गया है, जहां कुछ लोग एक्ट्रेस का समर्थन कर रहे हैं, वहीं ज़्यादातर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, “Lady officer ne thappad maara tha woh bhool gyi, ab fir koi thappad maare bhai isko, is baar 2-3 kas ke thappad maar do”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Iski movie genz ne nahi dekhi isliye bhadas nikal rahi hai.  Iska khud ka kya wajood hai.”

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Unne to bola h tumne to kiya h filmo ke naam pr”

वहीं एक यूजर ने कंगना का सपोर्ट करते हुए लिखा, “बिलकुल सही बोला तुम्हारे माँ बाप के ऐसे पोस्टर बनाये और ऐसे शर्मनाक गंदी गालियाँ दे तब क्या बोलोगे.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,”Iska mental hospital me elaaz krwao.iska baap log bol diya h k kuch v ayesa statment na de jisse party k chawi ko nuksaan pahuche fir v ye sudhrne wali nhi h...BJP khud isse paresan hogi.”

Loading Ad...

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Sbse phle ye bato ye mahila ayog kaha h inse mahila smj ka apman kiya h ..sbhi log ki soch ak jisa nhi rhta h bhrt me 94% tak mahila aaj bhi apni mryda me rhti h ye jahil sbko gattr bol diya”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा,”कंगना से बस इतना पूछना था आदित्य पंचोली को जानती है क्या”

वहीं एक यूजर ने सपोर्ट करते हुए लिखा, “Sach bola... Wo un logo ki juban hi bta Rahi thi wo kisi aache ghar ke log nahi hai”

Loading Ad...

‘इन्हें कौन पैदा कर रहा है और कौन पाल-पोस रहा है?’

बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं जब कंगना ने प्रर्दशकारियों और Gen-z पर नाराजगी ज़ाहिर की हो, इससे पहले उन्होंने परविरश पर ही सवाल उठा दिए थे. कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विरोध प्रदर्शन की रीलों में इस्तेमाल की गई भाषा और जो कुछ उसमे दिखा उनकी आलोचना की थी. कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, “मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी भी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी, GenZ के विरोध-प्रदर्शनों की ये रील्स देखकर घिन आती है. जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं.मैंने कभी भी किसी भी फ़्रेम में एक साथ इतनी अजीब और भद्दी चीज़ें नहीं देखीं. उफ़, इन्हें कौन पैदा कर रहा है और कौन पाल-पोस रहा है?.”

Loading Ad...

‘दुनिया को अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती दिखा रहे’

कंगना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “भारत अलग-अलग तरह के खूबसूरत लोगों की जगह है, जो शालीनता और सांस्कृतिक समझ से जुड़े हैं. आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते और बर्ताव भी करते हैं. इसमें कोई विरोधाभास या अंतर नहीं है, आप बस दुनिया को अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती दिखा रहे हैं.इन रील्स को देखकर मैं बुरी तरह परेशान हो गया हूँ, मुझे ठीक होने और डिजिटल डिटॉक्स की ज़रूरत है.”

Loading Ad...

Gen-Z पर क्यों भड़क रहीं कंगना?

CJP के  प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कई प्रदर्शनकारियों ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. यही वजह है की कंगना लगातार अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर रही हैं. और सोशल मीडिया पर Gen-z को लताड़ रही है. 

क्यों हो रहा था विरोध प्रदर्शन?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे, हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...