Advertisement

Loading Ad...

‘हम उनसे दोगुना काम…’,दीपिका के 8 घंटे काम करने वाली डिमांड पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, इंडस्ट्री में मची खलबली

कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं, वो खुलकर हर मुद्दे पर अपनी रखती हैं, अब 8 घंटे की शिफ्ट की मांग वाले मामले में कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया है.

Image Credits:Deepikapadukone/Instagram/Kangana Ranaut/IANS
Loading Ad...

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम करने की डिमांड का मुद्दा अभी भी गर्माया हुआ है. दीपिका की शिफ्ट डिमांड का जहां कई लोग समर्थन कर चुके हैं, वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं. अब दीपिका के इस मामले पर एक्ट्रेस और बीजेपी नेता कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है. 

‘यह हक अपनी मेहनत से कमाया है’

कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं, वो खुलकर हर मुद्दे पर अपनी रखती हैं, अब इस मामले में कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया है.कंगना ने एक पॉडकास्ट में कहा, “मुझे नहीं लगता कि इस बात को लेकर कोई मुद्दा बनाया जाना चाहिए. क्योंकि अगर आप देखें कि दीपिका पादुकोण किस मुकाम से आ चुकी हैं तो उन्होंने वह जगह अपनी मेहनत से हासिल की है. उनकी एक बेटी है, वह अब एक मां हैं, और साथ ही सबसे बड़ी एक्ट्रेस भी हैं. अगर आज वह आठ घंटे काम करना चाहती हैं तो उन्होंने यह हक अपनी मेहनत से कमाया है.”

Loading Ad...

‘हम कामयाब होना चाहते थे’

Loading Ad...

कंगना रनौत ने आगे कहा, "जब दीपिका और मैं साथ थे तो उन्होंने बताया था कि वो इम्तियाज की किसी फिल्म पर काम कर रही थीं. उन्होंने कहा, 'हमारी 12 घंटे की शिफ्ट होती है.' इसके जवाब में मैंने कहा कि मैं तो सिर्फ 10 घंटे ही काम करती हूं. उसने कहा, 'यह तो बहुत बढ़िया है.' तो एक ऐसा भी दौर था जब हम 12-14 घंटे से कम काम करने को तैयार ही नहीं होते थे. क्योंकि हम में काम करने का जबरदस्त जुनून था. हम यही चाहते थे. हम पूरी तरह से इसी में डूबे रहते थे. हम इसी के पीछे लगे रहते थे. हम कामयाब होना चाहते थे और ये सारी चीजें पाना चाहते थे."

‘अब हम उनसे दोगुना काम करवा रहे हैं’

Loading Ad...

एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा, "जब आप नए होते हैं और आगे बढ़ रहे होते हैं तो आपकी जगह कोई और ले सकता है. आपकी स्थिति अलग होती है. दीपिका पादुकोण जिस मुकाम पर हैं, वह एक मां हैं. उन्हें अपने परिवार की देखभाल भी करनी है. उन्होंने वह मुकाम हासिल किया है जहां लोग कहते हैं, 'जरा रुकिए, मुझे वही चाहिए और अगर वह सिर्फ आठ घंटे के लिए आती हैं तो भी कोई बात नहीं, हम उनके समय के हिसाब से काम कर लेंगे. तो फिर क्यों नहीं? फर्टिलिटी रेट के बारे में इतनी बातें, शादियों के टूटने के बारे में इतनी बातें. इन सब के बावजूद हम कर क्या रहे हैं? हम अपनी महिलाओं पर बहुत ज्यादा दबाव डाल रहे हैं. बच्चों की जिम्मेदारी के साथ-साथ, अब हम उनसे दोगुना काम करवा रहे हैं."

इन दो फिल्मों से बाहर हुईं दीपिका 

बता दें कि पिछले साल दीपिका पादुकोण ने दो बड़ी फिल्मों स्पिरिट और कल्कि 2 को छोड़ने का फैसला लिया था. जिसकी वजह उनकी 8 घंटे की शिफ्ट की माँग थीं. दीपिका की ये माँग विवाद का कारण बन गया था. कई हस्तियों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. जहां कई लोग दीपिका के सपोर्ट में उतरे थे.वहीं कुछ ने दीपिका की इस माँग को बेतुका बताया था. 

Loading Ad...

दीपिका-कंगना का Cold War

दीपिका और कंगना में सालों से Cold War चल रहा है, कंगना ने कई मौकों पर दीपिका पादुकोण को लेकर तंज कसा है और उनके 'डिप्रेशन' कैंपेन पर भी सवाल उठाए थे. 
इतना ही नहीं उनकी फिल्म गहराइयां का भी काफी मजाक बनाया था. हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि कंगना पुरानी सभी बातों को भूलकर दीपिका के सपोर्ट में आ गईं हैं. 

दीपिका की शर्तों से परेशान हो गए थे वांगा!

Loading Ad...

बताया जा रहा है कि दीपिका की फ़ीस और शर्तों को लेकर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा परेशान हो गए थे, जिसके चलते उन्होंने एक्ट्रेस को स्पिरिट जैसे बड़े प्रोजेक्ट से हटाने का फैसला लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने फिल्म के लिए  20 करोड़ रूपए की फ़ीस की मांग की थी. साथ ही वो प्रॉफिट शेयरिंग में भी हिस्सा चाहती थीं. यही नहीं, दीपिका ने 8 घंटे की फिक्स्ड शिफ्ट और तेलुगु डायलॉग्स ना  बोलने कि शर्त भी रखी थी. दीपिका की इन मांगों से संदीप रेड्डी वांगा को काफी परेशानी हो रही थी, यही वजह है कि एक्ट्रेस की इन शर्तों के चलते डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म से हटाने का फैसला लिया. 

किंग में शाहरुख संग बनी दीपिका की जोड़ी

भले ही बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली दीपिका को फिल्म स्पिरिट और कल्कि 2 जैसी फिल्मों से बाहर हो गईं हो, लेकिन एक्ट्रेस की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. शाहरुख खान के साथ वो किंग में नज़र आएंगी, जिसमें काफी लंबी चौड़ी स्टार कास्ट दिखाई देगी. इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, और अभय वर्मा जैसे स्टार्स भी नज़र आएंगे. ये फ़िल्म साल 2026 की गांधी जयंती पर रिलीज़ होगी. जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं. 

Loading Ad...

अल्लू अर्जुन-दीपिका करेंगे धमाका

वहीं अल्लु अर्जुन और एटली कुमार की फिल्म राका में भी दीपिका दिखाई देंगी. एक्ट्रेस फिल्म में व़ॉरियर की भूमिका निभाने वाली हैं, जो घोड़े पर सवार है और तलवार चलाती है. इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर बनाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें

ये पहली बार होने जा रहा है, जब किसी फिल्म में अल्लु अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ नज़र आएगी. इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. दो बड़े सुपरस्टार्स का एक साथ आना इस बात का सबूत है की ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है, इस ऐलान के बाद से ही दीपिका के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...