Advertisement
‘गूदा नहीं है तो…’, नेहा भसीन को PM मोदी के ख़िलाफ़ ऐसा बयान देना पड़ा भारी, भूमि पेडनेकर पर भी निकाली भड़ास
नेहा भसीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली है. नेहा भसीन ने पुलिस की कार्रवाई और विरोध प्रदर्शनों को लेकर कई सवाल उठाए हैं.
Advertisement
बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा भसीन अक्सर ही अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली है. नेहा भसीन ने पुलिस की कार्रवाई और विरोध प्रदर्शनों को लेकर कई सवाल उठाए हैं.
नेहा भसीन ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ निकाली भड़ास
नेहा भसीन ने इंस्टा स्टोरी पर तीन पोस्ट शेयर की हैं, सिंगर ने लिखा,”अगर हमारे प्यारे प्रधानमंत्री विरोध-प्रदर्शनों के दौरान महिलाओं को खुलेआम गलत तरीके से छूने वाली पुलिस की आलोचना करते, तो मेरे दिल में उनके लिए सम्मान और बढ़ जाता. लेकिन उन्हें इससे ज्यादा बुरा उन अपशब्दों का लगा, जिनका इस्तेमाल प्रदर्शन के दौरान हुआ था. उन्होंने खुद कहा कि ये बच्चे हैं, लेकिन पुलिस की जिम्मेदारी लोगों की सुरक्षा करना और कानून का पालन करना है. फिर वहां जवाबदेही क्यों नहीं है?”
Advertisement
नेहा ने भूमि पेडनेकर भी कसा तंज
Advertisement
नेहा भसीन ने आगे भूमि पेडनेकर पर भी निशाना साधा, जिन्होंने पीएम मोदी का समर्थन किया था, और उन लोगों को लताड़ लगाई थी, जिन्होंने पीएम को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान गालियां थी, उनके ख़िलाफ़ अपमानजनक बात की थी. भूमि पर भड़ास निकालते हुए नेहा भसीन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'भूमि पेडनेकर लॉकअप पर भी स्क्रिप्टेड थीं और प्रोटेस्ट को लेकर भी. गूदा नहीं है तो चुप रहना बेस्ट है बहन.”
नेहा भसीन पर भड़के लोग
Advertisement
अब जिस तरह से नेहा भसीन ने पीएम मोदी और उनका समर्थन करने वाली भूमि पेडनेकर का समर्थन किया है, उसके बाद से ही नेहा भसीन की खूब आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर सिंगर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. एक यूजर ने लिखा,”Payment received!”
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “नेहा, मुझे हमेशा से तुम्हारी कला पसंद रही है, लेकिन मैं प्रधानमंत्री को निशाना बनाने के ट्रेंड में शामिल होने से सहमत नहीं हूँ. उन्होंने हमारे देश के लोगों और बच्चों के प्रति सच्ची संवेदना के साथ बात करने की हिम्मत दिखाई और अपनी पूरी क्षमता से स्थिति को संभाला. हाल के भारतीय राजनीतिक इतिहास में, कम से कम मेरे जीवनकाल में, हमने किसी नेता को ऐसा दिल दिखाते हुए नहीं देखा है. मुझे उम्मीद है कि तुम शोर-शराबे से हटकर थोड़ा गहराई से सोचोगी और कमियां निकालने के बजाय सकारात्मक पहलू पर ध्यान दोगी. तुम जैसी हस्तियों में संतुलित नज़रिए को आकार देने और एल्गोरिदम से चलने वाले ट्रेंड्स से ऊपर उठने का प्रभाव होता है.”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Teri bhi kisht aa gayi lagta”
Advertisement
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “तुम्हें डांस पार्टी वगैरह के बारे में बात करनी चाहिए... कानून का पालन, संविधान और पुलिस की जवाबदेही जैसे विषयों पर तुम्हें बात नहीं करनी चाहिए... क्योंकि मुझे 100% यकीन है कि तुमने अपनी पूरी ज़िंदगी में कभी संविधान नहीं पढ़ा है... सिर्फ़ इसलिए कि तुमने सोशल मीडिया पर ये शब्द देख लिए हैं... तुम इनके चैंपियन नहीं बन जाओगी…”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Didi App me kitna Guda tha hum sabne bigg boss me dekh liya tha.”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “To tu jin police valo ke sar fate unpe kyu nhi bol rahi behen, parliament tere bap ka ghar hai kya jo bhi muh uthake chala jayenga”
Advertisement
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Jaldi se Modi Ji ko target karke cool ban jati hu for Gen Z's. Are pehle khud gooda rakh galat ko galat bolne ka, fir doosro ke goode par baat kar…”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “मैं आपकी कला का फ़ैन था, लेकिन आज आपने निराश किया!!!! माफ़ कीजिए, लेकिन सच जाने बिना हर जगह अपनी टांग अड़ाना ज़रूरी नहीं है.”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “पुलिस वाले भी इंसान होते हैं और उनका भी परिवार होता है. कृपया तथ्यों की जाँच करें और फिर से पोस्ट करें.”
Advertisement
बता दें कि भूमि पेडनेकर हाल ही में हुमा कुरेशी के साथ लॉकअप सीज़न 2 के जजमेंट डे पर पहुंची थी. इसे लेकर भी नेहा ने उनपर तंज कसा था, हालांकि पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बोलना एक्ट्रेस को भारी पड़ गया है.
‘क्या हम सच में गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं?’
Advertisement
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर भूमि ने पीएम के ख़िलाफ़ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को लताड़ लगाई थी. एक्ट्रेस ने कहा था, “अभी जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें बहुत खराब भाषा का इस्तेमाल हो रहा है. हमारे देश के युवा या हम ऐसे बात नहीं करते हैं. हम उस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जो आज देश के सबसे ऊंचे पद पर है. बात सिर्फ पद की नहीं है, क्या हम अपने घर के बुजुर्गों से कभी ऐसे बात करते हैं? क्या हम सच में गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं?”
‘यह गलत है और इस बात ने मुझे सच में परेशान किया’
भूमि पेडनेकर ने आगे कहा था, ‘दोस्तों यह हमारी संस्कृति नहीं है. यह गलत है और इस बात ने मुझे सच में परेशान किया. इसीलिए मैं सामने आकर इस बारे में बात करना चाहती थी. कोई देश तभी तरक्की करेगा और आगे बढ़ेगा जब हम सब मिलकर अपनी कमियों और अच्छाइयों, दोनों पर चर्चा करेंगे. हमारी संस्कृति और हमारे संस्कार ही हमारी रीढ़ की हड्डी हैं. हमें उनसे भटकना नहीं चाहिए वरना हम सही बातें सही तरीके से नहीं कह पाएंगे और न ही उन पर कभी अमल हो पाएगा या कोई बदलाव आ पाएगा. हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है.”
Advertisement
प्रदर्शन के नाम पर पीएम के ख़िलाफ़ की थीं अभद्र बातें
बता दें कि छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों में कथित तौर पर अपशब्दों और अभद्र भाषा के इस्तेमाल ने देश भर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. प्रदर्शन के नाम पर कई लोगों ने प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था.
क्यों हो रहा था विरोध प्रदर्शन?
Advertisement
यह भी पढ़ें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे, हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है.