Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘प्रभु श्री राम से प्रार्थना है…’,आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए CM योगी, कई राज्यों के सीएम ने भी जताया दुख

आशा भोसले के निधन की जानकारी मिलते ही संगीत जगत से लेकर मनोरंजन जगत की हस्तियों ने दुख जताया है. वहीं अब राजनीतिक जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है. यूपी के सीएम योगी से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

पद्म विभूषण से सम्मानित और दुनिया भर में अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाली मशहूर गायिका आशा भोसले ने रविवार को दुनिया से अलविदा कह दिया है. मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके बेटे आनंद भोसले ने इसकी पुष्टि की. आशा भोसले के निधन की जानकारी मिलते ही संगीत जगत से लेकर राजनीतिक, खेल जगत की हस्तियों ने दुख जताया. 

आशा भोसले के निधन पर CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आशा भोसले के निधन पर दुख जाहिर किया. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भारतीय संगीत जगत की स्वर-साम्राज्ञी, महान सुर-साधिका, 'पद्म विभूषण' आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुखद एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति है. उनकी अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं. उनके मधुर स्वर सदैव देशवासियों के मन में गूंजते रहेंगे. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’’

Loading Ad...

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या लिखा?

Loading Ad...

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, ''भारतीय संगीत जगत के लिए आज का दिन अत्यंत दुखद है. स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले जी के निधन से देश ने संगीत क्षेत्र की महान विभूति खो दी है. आशा जी ने छह से अधिक दशकों तक अपने सुरों से संगीत की दुनिया को समृद्ध किया. अपने अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण सहित अनेक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’’

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा क्या बोले?

Loading Ad...

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ''मैं आशा दीदी से कहना चाहता था, “अभी ना जाओ छोड़ कर”, लेकिन आज उनकी आवाज खामोश है. आशा भोसले के जाने से एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे भरा नहीं जा सकता. उनके गाने सिर्फ़ संगीत नहीं थे, बल्कि हमारी जिंदगी में बुनी हुई यादें थीं. कुछ आवाजें कभी फीकी नहीं पड़तीं. उनकी आवाजें हमेशा जिंदा रहेंगी.’’

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ''सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया. उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा. मां वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’’

Loading Ad...

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता क्या बोलीं?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, '' संगीत का वह स्वर्णिम स्वर आज मौन हो गया, जिसने पीढ़ियों को जोड़ा और हर भावना को सुरों में ढाल दिया. आशा भोसले जी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. आशा ताई की आवाज में जैसे जिंदगी मुस्कुराती थी, हर गीत में एक कहानी थी, जो समय से आगे निकल जाती थी. उनका जाना एक स्वर्णिम युग के विराम जैसा है, लेकिन उनकी साधना आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें.’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्या लिखा?

Loading Ad...

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, ''सुरों की सरिता, स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. सात दशकों से अधिक समय तक अपनी जादुई और मधुर आवाज से भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने वाली 'आशा ताई' का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. संगीत के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बना रहेगा. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिजनों व करोड़ों प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’’

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने क्या लिखा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशा भोसले के निधन पर लिखा, ''महान संगीत प्रतिभा आशा भोसले के निधन से अत्यंत दुखी हूं. वह एक प्रेरणादायक और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका रही हैं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया. उन्होंने कई बंगाली गीत भी गाए और बंगाल में भी वह बेहद लोकप्रिय हैं. वर्ष 2018 में हमने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंग विभूषण' से सम्मानित किया था. उनके परिवार, उनके साथियों और दुनिया भर में फैले उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.’’

Loading Ad...

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने क्या लिखा?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, '' मशहूर गायिका आशा भोंसले जी के निधन का समाचार अत्यंत हृदय विदारक और स्तब्ध कर देने वाला है. उनकी मधुर और जीवंत आवाज ने पीढ़ियों को जोड़ने का कार्य किया और भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. आशा जी केवल एक गायिका नहीं थीं, वे संगीत की एक युगधारा थीं, जिनकी हर प्रस्तुति में जीवन के रंग, भावनाओं की गहराई और आत्मा की सच्चाई झलकती थी. उनका जाना केवल कला जगत की नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. आज पूरा देश उनके जाने से शोकाकुल है. उनके गीत, उनकी आवाज और उनकी विरासत सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर, शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों और समस्त देशवासियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.’’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दुख

Loading Ad...

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा भोसले के निधन पर लिखा, '' लोकप्रिय एवं प्रख्यात पार्श्वगायिका आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. आशा जी की स्वर-साधना, अद्वितीय गायन शैली एवं भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. उनकी आवाज़ ने कई पीढ़ियों के हृदय को स्पर्श किया है और संगीत की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजन एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने क्या लिखा?

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित वयोवृद्ध गायिका आशाताई भोसले के निधन की खबर बेहद हृदयविदारक है. उन्होंने अभी तीन साल पहले ही अपना 90वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था. उनके निधन के साथ ही लता दीदी के बाद मंगेशकर परिवार का एक और सितारा टूट गया है. सुरों का वह खूबसूरत चमन आज वीरान हो गया है.”

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...