Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'देशद्रोही नहीं हूं, दुनिया मुझे गद्दार समझती है’, रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द

Rhea Chakraborty: शो मे कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली चालें, दोस्ती और धोखे दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने शो में अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया, जिसने उन्हें लंबे समय तक लोगों की नजरों में सवालों के घेरे में रखा.

Image Source: IANS
Loading Ad...

Rhea Chakraborty: इन दिनों रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. शो मे कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली चालें, दोस्ती और धोखे दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने शो में अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया, जिसने उन्हें लंबे समय तक लोगों की नजरों में सवालों के घेरे में रखा. रिया ने बताया कि आखिर वह शो ‘गद्दार’ का किरदार निभाने से क्यों बचना चाहती थी.

‘दुनिया मुझे पहले से ही गद्दार समझती है’

शो के पांचवें एपिसोड में श्वेता तिवारी ने रिया से पूछा कि वह गद्दार क्यों नहीं बनना चाहतीं. इस सवाल का जवाब देते हुए रिया काफी भावुक हो गई.  उन्होंने कहा कि उनकी असल जिंदगी में लोग उन्हें पहले ही गद्दार समझते रहे हैं. ऐसे में वह किसी शो में जानबूझकर गद्दार बनकर वही छवि दोबारा नहीं दिखाना चाहती.
रिया को डर था कि अगर उन्होंने शो में किसी को धोखा दिया या गद्दार का रोल निभाया, तो लोग उसे उनकी असल जिंदगी से जोड़ना शुरू कर देंगे. उन्हे यह भी चिंता थी कि उनके पुराने मामलों को लेकर फिर मीम्स बनेंगे और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाएगा. रिया के लिए यह अनुभव दोबारा झेलना काफी मुश्किल हो सकता था.

Loading Ad...

‘मैं देश की सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं’

रिया ने शो में अपनी ट्रोलिंग को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाले लोगों में से एक हैं. उन्होंने साफ कहा कि वह देशद्रोही नहीं हैं, लेकिन लोगों ने उनके बारे में अपने मन में अलग धारणा बना ली है.
रिया ने यह भी बताया कि वह भीड़ के पीछे चलने वाली इंसान नहीं है. वह आसानी से किसी के प्रभाव में नहीं आतीं और अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हैं. हालांकि, उनका मानना है कि उनकी पर्सनैलिटी ऐसी है कि वह खुद भी दूसरों को प्रभावित कर सकती हैं.

Loading Ad...

करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरों पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-जियो और जीने दो

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बदली जिंदगी

रिया ने अपनी बात करते हुए 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के मुश्किल दौर को भी याद किया. उस समय रिया को लंबे समय तक लोगों के सवालों और आरोपों का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार शक की नजर से देखा गया और इस पूरे दौर ने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला.
शो के होस्ट करण जौहर ने जब उनसे पूछा था कि वह मासूम बनना चाहेंगी या गद्दार, तो रिया ने तुरंत कहा था कि वह मासूम बनना पसंद करेंगी. उनके लिए यह फैसला सिर्फ गेम का हिस्सा नहीं था, बल्कि उनके पुराने अनुभवों से भी जुड़ा हुआ था.

Loading Ad...

अब काम पर लौट रही हैं रिया

यह भी पढ़ें

रिया का कहना है कि उन्होंने कई साल काफी कुछ झेला है और अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस साल उन्हें क्लीन चिट मिलने के बाद लोगों को उनकी बात समझ में आई. अब वह दोबारा अपने काम पर ध्यान दे रही हैं.
‘द ट्रेटर्स’ में रिया का सफर इसलिए भी खास है क्योंकि यह शो उनके लिए सिर्फ एक गेम नहीं है. यह उनके लिए अपनी भावनाओं और अपने नजरिए को लोगों के सामने रखने का एक मौका भी बन गया है. शो में रिया इस बार बच गई हैं, जबकि पारुल गुलाटी को बाहर होना पड़ा. वहीं क्रिस्टल डिसूजा और शहनील गिल अभी गद्दार बनकर गेम में बने हुए हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...