Advertisement
'मैं मुस्लिम हूं...' रानी चटर्जी ने धर्म पर तोड़ी चुप्पी, नाम बदलने पर मांगी माफी
Rani Chatterjee: रानी को कई बार ईद मनाते हुए भी देखा जाता है और छठ पूजा, नवरात्रि या दूसरे हिंदू त्योहारों में भी वह पूरे श्रद्धा और पारंपरिक अंदाज में नजर आती हैं. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम और धर्म को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है.
Advertisement
Rani Chatterjee: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी का नाम आते ही लोगों के मन में एक सवाल अक्सर उठता है कि आखिर उनका धर्म क्या है. इसकी वजह यह है कि रानी को कई बार ईद मनाते हुए भी देखा जाता है और छठ पूजा, नवरात्रि या दूसरे हिंदू त्योहारों में भी वह पूरे श्रद्धा और पारंपरिक अंदाज में नजर आती हैं. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम और धर्म को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है.. कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है.. हाल ही में रानी ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की और उन सभी सवालों का जवाब दिया, जो सालों से उनके फैंस के मन में थे. उन्होंने साफ शब्दों में बताया कि वह मुस्लिम परिवार से हैं और उनका असली नाम सबिया शेख है.
असल नाम सबिया शेख, बीच में रखा था दूसरा नाम
एक इंटरव्यू के दौरान रानी चटर्जी ने बताया कि उनका जन्म का नाम सबिया शेख है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कुछ समय के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर मिर्जा शेख रख लिया था. हालांकि अब उन्हें लगता है कि यह फैसला सही नहीं था. रानी ने कहा कि उस समय उन्हें महसूस हुआ था कि "सबिया" नाम उन पर उतना सूट नहीं करता, इसलिए उन्होंने कुछ अलग नाम रखने का फैसला किया. इसी सोच के चलते उन्होंने "मिर्जा" जोड़ लिया. लेकिन अब वह मानती हैं कि यह उनकी गलती थी. उन्होंने बेहद ईमानदारी से कहा कि आज उन्हें इस बात का अफसोस है और वह इसके लिए माफी भी मांगती हैं. उनके अनुसार, सबिया नाम उनके परिवार ने प्यार से रखा था और वही उनकी असली पहचान है.
Advertisement
Advertisement
नाम और धर्म की वजह से झेलनी पड़ती है ट्रोलिंग
रानी ने बताया कि लोगों को उनके स्क्रीन नेम, असली नाम और धर्म के बीच का फर्क समझ नहीं आता. इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई बार उन्हें बिना वजह ट्रोल किया जाता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी अपनी पहचान छिपाने की कोशिश नहीं की. लोग उन्हें जिस नाम से जानते हैं, वह सिर्फ फिल्मों की वजह से मिला हुआ नाम है. लेकिन असल जिंदगी में वह हमेशा से मुस्लिम परिवार से रही हैं और इस बात को उन्होंने कभी नहीं छिपाया.
Advertisement
ऐसे बना 'रानी चटर्जी' नाम
रानी चटर्जी ने अपने मशहूर स्क्रीन नेम के पीछे की कहानी भी साझा की. उन्होंने बताया कि जब उनकी पहली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब वह सिर्फ दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं. फिल्म में एक मंदिर का दृश्य था, जिसमें उन्हें भगवान शिव के सामने अपने पति की सलामती की प्रार्थना करनी थी. उस फिल्म में उनके साथ अभिनेता मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे. शूटिंग के दौरान सेट पर काफी लोग मौजूद थे. फिल्म के निर्देशक को चिंता थी कि अगर किसी को पता चला कि फिल्म की नई अभिनेत्री मुस्लिम है, तो कहीं शूटिंग में कोई परेशानी न आ जाए. इसलिए उन्होंने वहीं पर सबको बता दिया कि लड़की का नाम रानी है.उस समय रानी भी बहुत छोटी थीं. उन्होंने सोचा कि यह सिर्फ एक फिल्म है और शायद आगे किसी को कुछ पता नहीं चलेगा. इसलिए उन्होंने भी खुद को "रानी" बता दिया.
फिर कैसे जुड़ा 'चटर्जी' सरनेम?
Advertisement
रानी ने आगे बताया कि जब लोगों ने उनसे पूरा नाम पूछा तो अचानक उनके दिमाग में चटर्जी सरनेम आ गया और उन्होंने वही बता दिया. उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यही नाम आगे चलकर उनकी पहचान बन जाएगा. इसके बाद उनकी पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई. फिल्म ने शानदार सफलता हासिल की और दर्शकों ने उन्हें रानी चटर्जी के नाम से ही पहचानना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे यही नाम उनकी पहचान बन गया और आज पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री उन्हें इसी नाम से जानती है. रानी का मानना है कि यह सब किस्मत और ऊपरवाले की मर्जी थी. अगर उस दिन शूटिंग के दौरान वह नाम नहीं रखा जाता, तो शायद आज उनकी पहचान कुछ और होती.
कभी नहीं छिपाई अपनी सच्चाई
रानी ने यह भी बताया कि जैसे ही उनकी पहली फिल्म ने 100 दिन पूरे किए, उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह बता दिया था कि उनका असली नाम रानी नहीं बल्कि सबिया शेख है और वह मुस्लिम परिवार से आती हैं. उनके अनुसार, उन्होंने अपनी सच्चाई कभी छिपाई नहीं. लेकिन समय-समय पर लोग उनके नाम और धर्म को लेकर अपनी-अपनी बातें बनाते रहते हैं.
Advertisement
रानी की सोच ने जीता लोगों का दिल
यह भी पढ़ें
इस पूरे मामले में सबसे खास बात यह रही कि रानी ने बिना किसी झिझक के अपनी गलती भी स्वीकार की और अपने परिवार द्वारा दिए गए नाम का सम्मान करने की बात कही. उन्होंने साफ कहा कि इंसान की पहचान उसके काम और व्यवहार से होती है, सिर्फ नाम से नहीं. आज चाहे लोग उन्हें रानी चटर्जी के नाम से जानते हों, लेकिन उनकी असली पहचान सबिया शेख है. वहीं, उनका स्क्रीन नेम सिर्फ फिल्मों की दुनिया की पहचान है. रानी का कहना है कि उन्हें खुशी है कि दर्शकों ने उनके काम को इतना प्यार दिया कि उनका स्क्रीन नेम ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गया.