Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

नहीं रहे 'गजनी' फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग, सिने जगत में शोक की लहर

Pradeep Rawat Death: एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है. इतना ही नहीं एक्टर को याद करते हुए अभिनेता अनूप सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर खास नोट शेयर किया.

Image Source: thakur_anoopsingh/instagram
Loading Ad...

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर प्रदीप रावत का 5 अगस्त को निधन हो गया, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 'गजनी' और 'लगान' जैसी ब्लॉकबास्टर फिल्मों में खलनायक का यादगार किरदार निभाया था. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. खबरों के अनुसार वह बहुत लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. आखिर वह जिंदगी की जंग हार गए और 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. एक्टर को याद करते हुए एक्टर अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल खास नोट लिखा. 

अनूप सिंह ने क्या लिखा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर?

अनूप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत एक्टर के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया कि ऑफ कैमरा वह सिर्फ जिंदगी की लड़ाइयों से लड़ने के लिए एक प्रेरणा रहे हैं. एक्टर ने लिखा, "प्रदीप रावत सर, मुझे आप जैसे बेहतरीन कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला, जिसके लिए मैं आभारी हूं. 1990 में एक बच्चे के रूप में आपको अश्वत्थामा का रोल करते देखने से लेकर, बड़े होकर आपको गजनी के रूप में, अचारी अमेरिका यात्रा में आपके बेटे या धर्मरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज में आपके दुश्मन का रोल करने तक. कैमरे के बाहर आप सिर्फ एक गाइडिंग लाइट और जिंदगी की लड़ाइयों से लड़ने के लिए एक इंस्पिरेशन रहे हैं. जो लोग आपको जानते हैं वे जानते हैं कि आपका सफर कैसा रहा है और मैं हमेशा आपकी यादों और सीखों को संजोकर रखूंगा."

Loading Ad...

कांवड़ यात्रा पर स्वरा भास्कर ने कर डाली ऐसी हरकत, भड़क गए हिंदू, एक्ट्रेस को सिखा दिया सबक

Loading Ad...

और क्या लिखा इमोशनल नोट में?

उन्होंने लिखा, "आपने अपनी जिंदगी को एक शेर की तरह जिया है, अब शांति से आराम करें. दुनिया को मनोरंजित करने के लिए आपका धन्यवाद। ओम शांति." अभिनेता प्रदीप के घर में पत्नी और बेटा विक्रमादित्य हैं. अभिनेता के निधन की खबर उनके पुराने साथी और अभिनेता यशपाल शर्मा ने दी.

Loading Ad...

एक्टर यशपाल ने दी प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि?

यशपाल, जो 'लगान' फिल्म में भी प्रदीप के साथ थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दी. पोस्ट में लिखा, "प्रदीप रावत, हमारे लगान के गजनी देवा. उनकी आत्मा को शांति मिले."

एक्टर प्रदीप रावत ने किन फिल्मों में किया था काम? 

Loading Ad...

लगान और गजनी समेत कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम करने वाले एक्टर ने तीन दशक से ज्यादा समय में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में काम किया था. उन्हें आखिरी बार हिंदी फिल्म 'छावा' में देखा गया था, जो मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म थी. यह शिवाजी सावंत के मराठी नॉवेल 'छावा' का अडैप्टेशन है. इसमें अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना भी हैं.

यह भी पढ़ें

Input - IANS

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...