Advertisement

Loading Ad...

Femina Miss India 2026: कौन हैं साध्वी सतीश सैल? जिनके सिर सजा मिस इंडिया का ताज, 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ जीता ताज

फेमिना मिस इंडिया 2026 का ख़िताब गोवा की रहने वाली साध्वी सतीश सेल ने अपने नाम किया है. ग्रेड फिनाले में देशभर से आईं क़रीब 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है.

Image Credits: Femina Miss India Winner Sadhvi Instagram/sailsadhvi
Loading Ad...

उड़ीसा के भुवनेश्वर में हुए ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का खिताब गोवा की साध्वी सतीश सैल के सिर सजा है और इसी के साथ 61वें ब्यूटी पेजेंट को नई मिस इंडिया भी मिल रही है. ग्रेड फिनाले में देशभर से आईं क़रीब 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है. 

जानें फर्स्ट और सेकंड रनर-अप कौन रहा?

खिताब जीतने के बाद ही सोशल मीडिया पर साध्वी सतीश सैल छाई हुई हैं, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी फर्स्ट रनर-अप रही, और सेकंड रनर-अप जम्मू-कश्मीर की अद्वैता रही. ब्यूटी पेजेंट में चार-चांद लगाने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों को देखा गया. 

Loading Ad...

कौन है साध्वी सतीश सैल?

Loading Ad...

गोवा की रहने वाली साध्वी सतीश सेल न केवल एक मॉडल हैं, बल्कि एक एंटरप्रेन्योर भी हैं. उन्होंने कई बड़े फैशन शो में रैंप वॉक किया है और कई नामी ब्रांड्स के ऐड्स का चेहरा रही हैं. उनकी पहचान सिर्फ ग्लैमर की दुनिया तक ही सीमित नहीं है; वह कंस्ट्रक्शन एंड डेवलप्मेंट के क्षेत्र में एक कंपनी की सह-संस्थापक भी हैं. इतना ही नहीं उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन किया है. वो 7 तरह की भाषा बोल, पढ़ और लिख सकती हैं. 

‘मेरे लिए फेमिना मिस इंडिया बहुत खास रहा है’

Loading Ad...

61वें फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में पहुंची एक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने कहा, "भुवनेश्वर में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. यह एक खूबसूरत जगह है, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, और खाना भी बहुत स्वादिष्ट है. मेरे लिए फेमिना मिस इंडिया बहुत खास रहा है क्योंकि मैंने भी इसी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और भारत को रिप्रेजेंट किया था.”

‘इस आयोजन की भव्यता देखकर बहुत खुशी हो रही है’

‘बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर नेहा धूपिया ने आईएएनएस से कहा, "भुवनेश्वर में आकर बहुत अच्छा लग रहा है. इस आयोजन की भव्यता देखकर बहुत खुशी हो रही है. यह कितना खास पल है. हमें यहां आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद, और यहां होना वाकई अद्भुत है.”

Loading Ad...

‘यहां सिर्फ खूबसूरती ही मायने नहीं रखती’

ब्यूटी पेजेंट में पहुंचे कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के लिए शो बहुत खास रहा. उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “यह फेमिना मिस इंडिया की कहानी है. यह फेमिना मिस इंडिया 2026 का 61वां संस्करण है और भुवनेश्वर मेजबान शहर है. मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है. मैं यहां कई बार आ चुका हूं.मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यहां सिर्फ खूबसूरती ही मायने नहीं रखती, बल्कि व्यक्तित्व भी मायने रखता है.”

‘भुवनेश्वर मुझे घर जैसा लगता है’

Loading Ad...

वहीं बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने ब्यूटी पेजेंट में अपनी खूबसूरत आवाज से सभी का दिल धड़का दिया. सिंगर के लिए भुवनेश्वर आना भी खास है, क्योंकि ये स्थान उन्हें घर जैसा फील देता है. उन्होंने कहा, "भुवनेश्वर मुझे घर जैसा लगता है. मैं अक्सर यहां शो के लिए आता हूं. इस बार फेमिना मिस इंडिया का आयोजन भुवनेश्वर, ओडिशा में हो रहा है, जो हम सभी के लिए एक बहुत ही खास पल है. मुझे यहां आकर और फेमिना मिस इंडिया में प्रस्तुति देकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है.”

‘यहां आकर बहुत खुशी महसूस हो रही है’

फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले के अवसर पर एक्ट्रेस और डांसकर लॉरेन गॉटलिब भी पहुंची. उन्होंने अनुभव शेयर करते हुए कहा, "यह पहली बार यहां आयोजित हो रहा है, और यहां आकर बहुत खुशी महसूस हो रही है.”

Loading Ad...

मिस वर्ल्ड की तैयारी

यह भी पढ़ें

फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद अब साध्वी सैल का अगला लक्ष्य इंटरनेशनल मंच है. वह मिस वर्ल्ड 2027 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...