Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद, करिश्मा के बच्चों ने की हाईकोर्ट में अपील, प्रिया सचदेव पर लगाए गंभीर आरोप!

करिश्मा कपूर के बच्चों ने समायरा कपूर और कियान कपूर ने पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. इतना ही नहीं उन्होंने पिता पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसमें उन्होंने सौतेली मां प्रिया कपूर पर वसीयत बदलने का आरोप लगाया है.  

 संजय कपूर की 30 हज़ार करोड़ की संपत्ति पर विवाद

संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों (समायरा कपूर और कियान कपूर) ने इस याचिका में खुद को संजय कपूर का कानूनी उत्तराधिकारी होने के नाते हर संपत्ति में पांचवां हिस्सा देने की मांग की है,  बता दें कि संजय कपूर अपने पीछे करीब 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं. 

Loading Ad...

क्या प्रिया ने संजय की वसीयत में जालसाजी की? 

Loading Ad...

इस याचिका में कहा गया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया ने संजय की वसीयत में जालसाजी की है.  वादी पक्ष का कहना है कि उनके पिता की वसीयत कानूनी और वैध दस्तावेज नहीं है, बल्कि जाली है.  याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि यही वजह है कि उनको वसीयत की मूल प्रति अभी तक दिखाई नहीं गई है और न ही उसकी कॉपी उन्हें दी गई है.

इस मामले में वादी पक्ष ने प्रिया कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शुरुआत में किसी वसीयत के अस्तित्व से इनकार किया और दावा किया कि संजय कपूर की सारी संपत्ति आर के फैमिली ट्रस्ट के अधीन है. 

Loading Ad...

बच्चों के लिए जद्दोजहद कर रही हैं करिश्मा

हालांकि, बाद में उन्होंने 21 मार्च 2025 का एक दस्तावेज पेश किया, जिसे उन्होंने वसीयत बताया, जिससे जालसाजी और हेरफेर का संदेह पैदा हुआ. अभी याचिका दायर हुई है.  केस की सुनवाई कब होगी, अभी इसका कोई अपडेट नहीं है.  कुछ दिन पहले खबर आई थी कि करिश्मा अपने पूर्व पति की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए कानूनी विकल्प तलाश रही हैं. अब यह साफ हो गया है कि करिश्मा अपने लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के लिए संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी पाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं.  


कैसे हुई संजय कपूर की मौत?

Loading Ad...

12 जून, 2025 को लंदन में हॉर्ट अटैक आने संजय कपूर का निधन हो गया था. ये घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां संजय पोलो खेल रहे थे. दोस्त सुहेल सेठ के अनुसार संजय कपूर घोड़े पर सवार थे और पोलो खेल रहे थे, तभी उन्होंने गलती से एक मक्खी निगल ली. ये मक्खी उनके गले में फंस गई, जिससे उन्हें जलन और परेशानी होने लगी. इसके बाद अचानक हुई घबराहट के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.

कब हुआ था करिश्मा-संजय कपूर का तलाक़?

संजय कपूर, कपूर ख़ानदान की बेटी करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है. हालांकि करिश्मा और संजय की शादी ज्यादा टाइम पर तक नहीं चल पाई और कुछ सालों बाद यानि साल 2016 में उनका डिवोर्स हो गया था. 

Loading Ad...

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक़ के वक्त करिश्मा ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जो सालों तक चर्चाओं में रहे थे. करिश्मा से तलाक़ के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी.   


संजय कपूर ने कब की थी प्रिया सचदेव से शादी?

संजय कपूर ने तीन शादियां की थीं. संजय कपूर की पहली शादी 1996 में नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन 4 साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. दूसरी पत्नी करिश्मा से तलाक लेने के बाद संजय ने साल 2017 से प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी. दोनों का एक बेटा भी है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...