Advertisement
मशहूर एक्टर ने कुबूला इस्लाम? सऊदी अरब में नमाज पढ़ते Video वायरल
Giancarlo Esposito: Giancarlo Esposito को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर चर्चा में है.. कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है.
Advertisement
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर Giancarlo Esposito को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर चर्चा में है.. कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है.. हालांकि, इस खबर को लेकर अब तक किसी भी तरफ से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, इसलिए इसे फिलहाल एक अनकंफर्म्ड (अप्रमाणित) दावा ही माना जा रहा है..
सऊदी अरब शूटिंग के दौरान फैसले की चर्चा
बताया जा रहा है कि एक्टर हाल ही में सऊदी अरब में अपनी किसी फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गए थे. इसी दौरान उनके वहां के माहौल और लोगों के साथ अनुभव को लेकर भी कई बातें सामने आ रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसी यात्रा के दौरान उन्होंने इस्लाम से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया, लेकिन इसकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो पाई है.
Advertisement
अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Advertisement
मस्जिद में नमाज पढ़ते वीडियो का दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जियानकार्लो एस्पोसिटो को एक मस्जिद के अंदर अन्य लोगों के साथ देखा जा रहा है. इसी वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह नमाज अदा करते दिखे. हालांकि यह वीडियो किस संदर्भ में है और कब का है, इस पर भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
Advertisement
نجم فيلم سفن دوج و Breaking bad جيانكارلو اسبوزيتو ينطق الشهادتين ويشارك فريق العمل الصلاه يوم امس في المسجدبعد ارتياحه من التعامل مع المسلمين أثناء التصوير في المملكه العربيه السعوديه والفديو له امس مع موظفين شركة صله 🇸🇦❤️🙏🏻 الحمدلله pic.twitter.com/BghY0O0pWv
— TURKI ALALSHIKH (@Turki_alalshikh) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 20, 2026
फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ी चर्चा
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि वह सऊदी अरब में एक बड़े फिल्म प्रोजेक्ट का हिस्सा थे, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के शामिल होने की बात सामने आई है. लेकिन इस प्रोजेक्ट और इसमें उनकी भूमिका को लेकर भी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है.
Advertisement
जियानकार्लो एस्पोसिटो का करियर
यह भी पढ़ें
Giancarlo Esposito हॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने टीवी सीरीज Breaking Bad में गस फ्रिंग का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाई. इसके अलावा वह The Boys, The Mandalorian और कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. अपनी दमदार एक्टिंग और गंभीर किरदारों के लिए उन्हें खास तौर पर जाना जाता है.