Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'नई जिंदगी शुरू कर रही है, पुराने पाप तो धो ले', धनुष-कृति सेनन की मोहब्बत कर देगी इमोशनल, रिलीज हुआ ‘तेरे इश्क में' का टीजर

आनंद एल रॉय फिर से अपनी नई फिल्म के जरिए पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. वह 'तेरे इश्क में' नामक फिल्म लेकर आ रहे है. इस फिल्म में उन्होंने दो बड़े सितारों धनुष और कृति सेनन को कास्ट किया है. इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का टीजर जारी किया है.

Loading Ad...

फिल्मी दुनिया में जब भी कोई बड़ा नाम और नया प्रोजेक्ट सामने आता है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं. खासतौर पर जब ये नाम आनंद एल रॉय का हो, जिन्होंने सिनेमा को 'रांझणा' जैसी यादगार फिल्म दी. 

'तेरे इश्क में' का टीज़र रिलीज़ हुआ रिलीज़ 

आनंद एल रॉय फिर से अपनी नई फिल्म के जरिए पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. वह 'तेरे इश्क में' नामक फिल्म लेकर आ रहे है. इस फिल्म में उन्होंने दो बड़े सितारों धनुष और कृति सेनन को कास्ट किया है. इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का टीजर जारी किया है. 

Loading Ad...

क्या है फिल्म के टीज़र में? 

Loading Ad...

फिल्म का टीजर रोमांस और भावनाओं से भरपूर है. टीजर की शुरुआत में शादी का माहौल दिखाया जाता है, जिसमें कृति सेनन की हल्दी रस्म होती है. इस रस्म में मौजूद सभी लोग नाच-गाने कर रहे होते हैं और कृति को हल्दी लगाते हैं. इस बीच सामने से धनुष घायल अवस्था में चलते हुए आते है, जिसे देख कृति हैरान रह जाती है. 

कृति के पास आकर धनुष कहते है, 'अपने बाप को जलाने गया था बनारस, सोचा तेरे लिए गंगा जल लेता आऊं. नई जिंदगी शुरू कर रही है पुराने पाप तो धो लें.'’ इसके बाद टीजर के आखिरी में शंकर मुक्ति को श्राप देते हुए कहता है, 'शंकर करे तेरा बेटा हो, तुझे भी पता चले कि इश्क में जो मर जाते हैं, वो भी किसी के बेटे होते हैं.'. इसके बाद अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म के टाइटल ट्रैक की कुछ लाइनें सुनाई देती हैं. फिल्म का टीज़र वाकेई कमाल का है. 

Loading Ad...

दमदार रोल में दिखाई देंगे धनुष-कृति

'तेरे इश्क में' में एक ऐसी प्रेम कहानी है जो आनंद एल रॉय की पिछली फिल्मों से थोड़ी अलग है. धनुष इस फिल्म में 'शंकर' नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो वायुसेना में अधिकारी है. उनकी भूमिका को देखकर लगता है कि फिल्म में देशभक्ति के साथ-साथ प्यार की एक नई कहानी पेश की जाएगी. वहीं कृति सेनन 'मुक्ति' के रोल में दिखेंगी, जो इस कहानी का दूसरा बड़ा हिस्सा हैं. इस जोड़ी की केमिस्ट्री पर लोगों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि दोनों ही कलाकार अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. 

कब रिलीज़ होगी फिल्म?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

'तेरे इश्क में' फिल्म 28 नवंबर को हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.  फिल्म को लेकर अभी से हाइप बन गया है. पहली बार धनुष और कृति सेनन की जोड़ी देखने को मिलेगी. जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...