Advertisement

Loading Ad...

Deepika Padukone Pregnant: दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के हाथों दी गुडन्यूज

दीपिका पादुकोण ने ख़ुद अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है. खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई कपल को दिल खोलकर बधाई रहे है. एक्ट्रेस ने बड़े ही यूनिक स्टाइल में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है.

Image Credits: Instagram/deepikapadukone
Loading Ad...

 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस का स्वाद चख रहे रणवीर सिंह की खुशी और अधिक बढ़ चुकी है क्योंकि वो दोबारा पिता बनने वाले हैं. 

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने  ख़ुद अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है. खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई कपल को दिल खोलकर बधाई रहे है. एक्ट्रेस ने बड़े ही यूनिक स्टाइल में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है. 

Loading Ad...

बेटी दुआ के साथ पोस्ट कर दी सेकेंड प्रेग्नेंसी की जानकारी

Loading Ad...

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था लेकिन अब 19 महीने बाद दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है. दीपिका ने सोशल मीडिया पर दुआ की फोटो शेयर की है और दुआ के साथ में प्रेग्नेंसी किट है, जिसपर दो लाइन हैं, जो प्रेग्नेंसी को कंफर्म करती हैं. एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन में इविल आई का स्टीकर लगाया है. फोटो में दुआ का चेहरा भी आधा दिख रहा है. 

बॉलीवुड ने दी बधाई 

Loading Ad...

प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया है. बॉलीवुड सेलेब्स और एक्ट्रेस को चाहने वाले उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने ढेर सारे दिल कमेंट में पोस्ट किए हैं, जबकि यश देसाई ने दुआ को बड़ी बहन बनने की बधाई दी है. 

दीपावली के मौके पर दिखाई थी बेटी की पहली झलक

Loading Ad...

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था और उनकी पहली झलक दीपावली के मौके पर दिखाई थी. दीपिका ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी काफी मुश्किल रही थी क्योंकि उनका सातवां और आठवां महीना काफी दर्द में बीता था. बेटी के जन्म के बाद से दीपिका पूरा ध्यान अपने परिवार पर दे रही है, लेकिन वे आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स में दिखने वाली हैं.

किन फिल्मों में नज़र आएंगी दीपिका पादुकोण 

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस जल्द ही शाहरुख खान की 'किंग' और 'पठान-2' में दिखेंगी. दीपिका पादुकोण डायरेक्टर एटली और एक्टकक अल्लू अर्जुन की आगामी 'राका' में भी नजर आने वाली है. फिल्म से अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी सामने आ चुका है. फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है. माना जा रहा है कि फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...