Advertisement
भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, सामने आई ऐसी सच्चाई, बॉलीवुड में मचा हड़कंप!
अल्लू अर्जुन की फिल्म राका का काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं. हाल ही में जारी हुए उनके लुक ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. वहीं इस बीच खबरें उड़ रही हैं कि दीपिका फिल्म से बाहर हो सकती हैं.
Advertisement
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जबसे अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, तभी से वो चर्चाओं में बनी हुईं है. वहीं इस बीच एक्ट्रेस की फिल्म राका को लेटरल तरह तरह के क़यास लगाए जा रहें हैं.
प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म ‘राका’ से बाहर हुईं दीपिका
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते दीपिका पादुकोण के सीन्स कम हो सकते हैं, या फिर उन्हें रिप्लेस भी किया जा सकता है. मीडिया के गलियारों में इस तरह की खबरें जोरों पर हैं. एक्ट्रेस के फैंस को इस ख़बर से ज़ोर का झटका लगा है.
Advertisement
दीपिका के फिल्म से बाहर होने पर क्या बोले मेकर्स?
Advertisement
वहीं अब फिल्म राका के मेकर्स ने दीपिका को लेकर फैल रही इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. राका की टीम ने साफ़ कर दिया है कि दीपिका इस फिल्म का हिस्सा रहेंगी या नहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ फिल्म के मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि ना ही एक्ट्रेस के सीन्स कम किए जा रहे हैं और ना ही उन्हें रिप्लेस किया जा रहा है. राका की टीम ने कहा, “सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा है.” 'राका' में दीपिका पादुकोण एक अहम भूमिका निभा रही हैं और सेट पर जबरदस्त जोश के साथ शूटिंग बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रही है.,”
प्रेगनेंसी में भी इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहीं दीपिका
Advertisement
बता दें कि दीपिका अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी राका की शूटिंग कर रही हैं. एक्ट्रेस फ़िलहाल फिल्म के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं. वो प्रेग्नेंसी में भी फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी. वो इस फिल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं.
कब हुआ था दीपिका का पहला बच्चा
दीपिका और रणवीर दूसरी बात माता-पिता बनने वाले हैं, एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही अपनी दूसरी प्रेगनेंसी का ऐलान अनोखे तरह से सोशल मीडिया पर किया था. दोनों की एक बेटी भी है, जिसका जन्म 8 सितंबर 2024 में हुआ था. उनकी बेटी का नाम दुआ है.
Advertisement
क्या दीपिका के ख़िलाफ़ हो रही साज़िश?
दीपिका पादुकोण लगातार फिल्मों से बाहर होने की वजह से चर्चा में है, स्पिरिट और कल्कि छोड़ने के बाद ऐसा दावा किया जा रहा था कि वो विक्की कौशल की फिल्म महावतार से भी आउट कर दिया गया है, जो भगवान परशुराम पर बन रही है, मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि दीपिका को श्रद्धा कपूर इस फिल्म से रिप्लेस कर सकती हैं, वहीं अब ये अफ़वाह फैलाई जा रही है कि दीपिका राका से भी Replace हो सकती है. हालांकि राका के मेकर्स इस तरह की अफवाहों पर विराम लगा दिया है.
भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है राका
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें कि फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को 800 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है. जो भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. एटली कुमार के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 2027 में रिलीज़ होगी.