Advertisement
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल गणेश की हुई मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत, जांच जारी!
मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप मच गया है. कहा जा रहा है कि पुलिस जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके कारण उसकी जान चली गई है. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसमें घटना के असल कारण का पता चल सकेगा.
Advertisement
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की ऑन ड्यूटी मौत हो गई. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 41 वर्षीय कांस्टेबल गणेश रायते के रूप में हुई है. गणेश पिछले कई वर्षों से सलमान खान की सुरक्षा में तैनात थे और घर के बाहर ड्यूटी दे रहे थे.
सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत
शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक गणेश की तबीयत बिगड़ गई. वे चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और सुरक्षा स्टाफ ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Advertisement
इस संबंध में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "डॉक्टरों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कांस्टेबल गणेश की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है. उन्हें अस्पताल ले जाते समय ही स्थिति गंभीर थी."
Advertisement
गणेश रायते की अचानक बिगड़ी थी तबीयत
घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी. इसी के बाद मौत के विस्तृत कारणों का भी पता चल सकेगा.
Advertisement
बता दें कि अभिनेता सलमान खान को पिछले कुछ समय से लगातार धमकी मिल रहे हैं. इसके चलते उनके घर के बाहर 24 घंटे पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है. गणेश भी इसी सुरक्षा टीम में शामिल थे. सलमान खान को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग से जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विभाग की ओर से मृतक कांस्टेबल के परिवार को हर संभव मदद और मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही, सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
गणेश का परिवार सदमे में!
इसी बीच साथी कांस्टेबल गणेश रायते की अचानक मौत से पुलिस विभाग को भी सदमा लगा है. उसके साथी शोक में हैं. गणेश की मौत से उनके साथी पुलिसकर्मी और परिवार को गहरा सदमा लगा है. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां भी चल चुकी हैं, जिसके बाद से सलमान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. गणेश LA-4 यूनिट में तैनात थे.
Advertisement
गणेश की मौत से उठे कई सवाल
यह भी पढ़ें
आपको बता दें कि इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, ड्यूटी आवर्स और स्ट्रेस को लेकर बहस शुरू हो गई है. गणेश की मौत ने ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों और सुरक्षाकर्मियों के मेंटल स्टेट को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पर्याप्त नींद, लंबे समय तक ड्यूटी और सहूलियतों को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है. ऐसे इसलिए भी क्योंकि सुरक्षा जैसी संवेदनशील ड्यूटी में तैनात जवानों को लंबे समय तक सतर्क रहना पड़ता है और कई बार अचानक होने वाली स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां गंभीर साबित हो सकती हैं.