Advertisement

Loading Ad...

PM मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर गद-गद हुए चिराग़ पासवान, दिया ऐसा बयान, चिढ़ जाएंगे विरोधी

चिराग ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के विकास को गति देने का काम किया. आज अधिकांश देश इन कार्यों की तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर कहा कि हम सभी चाहते थे कि जल्द से जल्द समाधान निकले क्योंकि अब परेशानियां बढ़ने लगी थीं. 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को लेकर सिर्फ हमारी ही नहीं बल्कि कई देशों की चिंता थी.

Image Credits: IANS/X/@narendramodi/IANS/Filephoto
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. वहीं, जदयू नेताओं ने भी पीएम मोदी को सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है.

PM मोदी को मिले सम्मान से गद-गद हुए चिराग़ पासवान

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाता है, तो यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति या देश के प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि सभी 140 करोड़ भारतीयों का होता है.

Loading Ad...

‘ये मानव कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है’

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि स्लोवाकिया की ओर से पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है. यह सम्मान प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा तथा विश्व शांति, सहयोग और मानव कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है. प्रधानमंत्री को प्राप्त यह 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान दर्शाता है कि आज भारत की आवाज विश्व मंच पर पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली और सम्मानित है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं. 

‘पीएम मोदी ने देश के विकास को गति देने का काम किया’

Loading Ad...

चिराग ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के विकास को गति देने का काम किया. आज अधिकांश देश इन कार्यों की तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर कहा कि हम सभी चाहते थे कि जल्द से जल्द समाधान निकले क्योंकि अब परेशानियां बढ़ने लगी थीं. 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को लेकर सिर्फ हमारी ही नहीं बल्कि कई देशों की चिंता थी. 

चिराग़ पासवान ने विपक्ष को दिया मुंहतोड़ जवाब 

बता दें कि चिराग़ पासवान ने जिस तरह से पीएम मोदी की तारीफ़ की है, वो मोदी विरोधियों और विपक्ष को बर्दाश्त नहीं होगा. मिडिल ईस्ट तनाव के बाद से ही विपक्ष देश में महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहा है, हाल ही में पीएम मोदी ने देश वासियों से ईंधन बचाओ की अपील की थी. जिसके बाद से ही विरोधी पीएम मोदी को निशाने पर ले रहे हैं. हालांकि प्रधानमंत्री को दुनिया भर में बड़े-बड़ों सम्मानों से नवाजा जा रहा है. जो कि विरोधियों को बर्दाश्त नहीं होगा. वैसे  जिस तरह से चिराग़ पासवान ने प्रधानमंत्री की तारीफ़ की है, उसने विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है. 

Loading Ad...

बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं चिराग़ पासवान

चिराग़ पासवान एक्टर भी रह चुके हैं,  साल 2011 में आई फ़िल्म मिले ना मिले हम के जरीए चिराग़ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फ़िल्म में उनका साथ कंगना रनौत लीड रोल में नज़र आई थी. भले ही इनकी जोड़ी लोगों को पसंद आई हो. लेकिन ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्‍लॉफ साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी. 

यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर क्या बोले चिराग़?

Loading Ad...

यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर उन्होंने कहा कि लोजपा (आर) यूपी विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी. पार्टी के यूपी प्रभारी संगठन को मजबूती देना का काम कर रहे हैं और धीरे-धीरे हमारे कार्यक्रम भी लगेंगे.  चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

‘खान सर-रोशन आनंद विवाद' पर क्या बोले चिराग़?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना के 'खान सर-रोशन आनंद विवाद' पर उच्च स्तरीय जांच के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के पत्र पर कहा कि जांच हो रही है. सत्य सामने आना चाहिए. यह जांच का विषय है, बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ विषय है. किसी के साथ अन्याय न हो, इस बात का ध्यान जरूर हमारी सरकार रखेगी.

Loading Ad...

‘पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव की बात है’

यह भी पढ़ें

वहीं, जदयू सांसद संजय झा ने पीएम मोदी को स्लोवाकिया से मिलने सम्मान पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से सम्मानित किया जाना पूरे देश का सम्मान है. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश की प्रतिष्ठा दुनियाभर में बढ़ाई है. उन्हें 30 से अधिक देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है; यह सिर्फ प्रधानमंत्री जी का सम्मान नहीं है, पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव की बात है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...