Advertisement

Loading Ad...

हिंदुओं को ठेस पहुंचाने के लिए अपूर्वा मुखीजा ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, सनातन ‘प्रेमियों’ ने लगा दी क्लास

कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गेट रेडी विद मी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए कोचेला जा रही हैं. वीडियो में वो कैमरे के सामने तैयार हो रही हैं और बताती हैं कि अपने आउटफ़िट से मैच कराने के लिए उन्होंने 18 जोड़ी जूते मँगाए हैं. इसी दौरान वो कैंची से अपने हाथ पर बंधा कलावा भी काट देती है.

Image Credits: Instagram/the.rebel.kid
Loading Ad...

मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा अपने कंटेंट के लिए कम और विवादों के लिए ज्यादा चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा एक बार फिर से विवादों में घिर गईं हैं. 

अपूर्वा मुखीजा ने हिंदुओं की भावनाओं को किया आहत

कुछ महीनों पहले अपूर्वा स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर चर्चा में थीं, समय रैना के शो के जिस एपिसोड को लेकर बवाल मचा था. उसमें अपूर्वा भी गेस्ट बनकर पहुंची थीं और उन्होंने भी शो के दौरान कुछ ऐसी विवादित टिप्पणी की थी, जिससे लोग भड़क गए थे. अब अपूर्वा एक बार फिर से विवादों में आ गईं हैं. अब उनपर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है. दरअसल वो हाथों में बंधा कलावा कैंची से काटती नज़र आ रही हैं. जिस पर अब बवाल मच गया है. 

Loading Ad...

हाथ पर बंधा कलावा काट बुरी फंसी अपूर्वा

Loading Ad...

दरअसल कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गेट रेडी विद मी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए कोचेला जा रही हैं. वीडियो में वो कैमरे के सामने तैयार हो रही हैं और बताती हैं कि अपने आउटफ़िट से मैच कराने के लिए उन्होंने 18 जोड़ी जूते मँगाए हैं. इसी दौरान वो कैंची से अपने हाथ पर बंधा कलावा भी काट देती है. 

मैंने कलावा काट दिया है और उम्मीद है कि मैं मरूंगी नहीं’

Loading Ad...

अपूर्वा मुखीजा हाथ पर बंधे कलावे को काटते हुए कहती हैं, 'पंडित जी ने इसे काटने से मना किया था, लेकिन उनके और कोचेला के बीच कोई नहीं आ सकता. मैंने  कलावा काट दिया है और उम्मीद है कि मैं मरूंगी नहीं.”

अपूर्वा मुखीजा की हरकत पर भड़के लोग 

अब  कंटेंट क्रिएटर की ये हरकत लोगों को रास नहीं आई है, आउटफ़िट के चक्कर में कलावे को काटकर अपूर्वा मुखीजा बुरी तरह फँस गई  हैं, उन्होंने कई लोगों की भावनाओं को आहत कर दिया है. सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, लोग उनकी खूब क्लास लगा रहें है. एक यूजर ने नाराजगी ज़ाहिर करते हुए लिखा, ‘वो सनातन धर्म को पूरी तरह से क्यों नहीं छोड़ देती? कोई उसे हिंदू बने रहने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है,’

Loading Ad...

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वो चुपचाप निजी तौर पर उस थ्रेड को हटा सकती थी, बिना उसे ऑनलाइन पोस्ट किए, ताकि पूरी दुनिया उसे देख न सके.लेकिन नहीं, उसने जानबूझकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए ऐसा किया, सिर्फ खुद को कूल, धर्मनिरपेक्ष और दिखावटी नारीवादी साबित करने के लिए.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “सोचिए अगर वह एक मोमिना है और बुर्का और हिजाब के साथ ऐसा कर रही है... इसका फतवा निकल जाना था ये एसा क्र परी है क्योंकि ये सनातन धर्म है लेकिन आजकल एक धर्मनिरपेक्ष हिंदू एक कट्टरपंथी जिहादी से भी ज्यादा खतरनाक है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “फिर लोग पूछते रहते हैं कि हमारे हिंदू समाज की पतन कहां से शुरु हो रहा है. यहाँ से शुरु हो रहा है. ये तथाकथित चपरी खलनायक इनको थोड़ा फेम क्या मिल गया भगवान को ही निठल्ले समझने लग गए...आप मरेंगे नहीं बल्कि भुगतेंगे.”

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “उम्मीद है मैं न मरूं” को “काश मैं मर जाऊं” में नहीं बदलना चाहिए.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “कर्म का अपना तरीका होता है. उसे एक दिन पछतावा जरूर होगा.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया है, इसको पता है ऐसा करने से गालियां पड़ेंगी और पब्लिसिटी बढ़ेगी. पर किसे परवाह है.”

Loading Ad...

पहले भी विवादों में घिर चुकीं है अपूर्वा 

यह भी पढ़ें

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब अपूर्वा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना हो, इससे पहले भी वो कई बार लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं. अपूर्वा स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर भी खूब ट्रोल हुईं थी. इस  शो के दौरान उन्होंने कुछ ऐसी विवादित टिप्पणी की थी, जिससे लोग भड़क गए थे. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए मांगी माँग ली थी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...