Advertisement

Loading Ad...

'राजा शिवाजी' के लिए अक्षय कुमार ने दी रितेश देशमुख को बधाई, मांगी फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की दुआ

अक्षय कुमार ने पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर शेयर किया है और फिल्म को रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर बता दिया है. एक्टर का कहना है कि यह सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि सपना है.उन्होंने लिखा मेरे दोस्त रितेश देशमुख ने 'राजा शिवाजी' को न सिर्फ लिखा है, बल्कि डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है. यह फिल्म इतिहास की जड़ों की दिखाती है.

Image Credits: Akshaykumar/Instagram/IANS
Loading Ad...

रितेश देशमुख, संजय दत्त और विद्या बालन स्टार पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर बीते सोमवार को रिलीज किया गया, जिसमें रितेश देशमुख को शिवाजी महाराज का दमदार किरदार निभाते हुए देखा गया.

'राजा शिवाजी' के लिए अक्षय कुमार ने दी रितेश देशमुख को बधाई 

इतना ही नहीं, फिल्म में शिवाजी महाराज के बचपन का रोल रितेश देशमुख के छोटे बेटे ने निभाया है. फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है और इसी बीच अक्षय कुमार ने अपने दोस्त और एक्टर रितेश को फिल्म के लिए दिल खोलकर बधाई दी है. 

Loading Ad...

अक्षय ने फिल्म को रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर बता दिया 

Loading Ad...

अक्षय कुमार ने पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर शेयर किया है और फिल्म को रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर बता दिया है. एक्टर का कहना है कि यह सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि सपना है.उन्होंने लिखा, "मेरे दोस्त रितेश देशमुख ने 'राजा शिवाजी' को न सिर्फ लिखा है, बल्कि डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है. यह फिल्म इतिहास की जड़ों की दिखाती है.”

‘ऐसी फिल्मों का सपने देखना ही जुनून पैदा करता है’

Loading Ad...

उन्होंने आगे लिखा, "ऐसी फिल्मों का सपने देखना ही जुनून पैदा करता है, और उसे साकार करना उससे भी बड़ी बात है. सुंडी…किसी चीज की कामना नहीं है, सिवाय इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के.” बता दें कि 'हाउसफुल 3' में रितेश ने सुंडी का किरदार निभाया था और अपने करीबी दोस्त को अभिनेता ने उसी किरदार से संबोधित किया है.

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख हुए इमोशनल

पीरियड ड्रामा फिल्म का ट्रेलर 'राजा शिवाजी' भले ही सोमवार को रिलीज हो गया था, लेकिन अभी तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फिल्म के ट्रेलर के दौरान रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख दोनों ही भावुक नजर आए क्योंकि शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाना दोनों का सपना था और इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मोटा पैसा और मेहनत दोनों लगाई है.

Loading Ad...

‘जेनेलिया ने मुझे कभी हार मानने नहीं दिया’

यह भी पढ़ें

रितेश ने बताया कि फिल्म के डायरेक्शन में बहुत सारी मुश्किलें आईं, लेकिन जेनेलिया ने मुझे कभी हार मानने नहीं दिया. एक्टर ने साफ किया कि वे पिछले 10 साल से फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन 2023 के बाद ऐसा महसूस हुआ कि खुद शिवाजी महाराज चाहते हैं कि फिल्म बने. ऐसा लगने लगा कि यही समय फिल्म बनाने के लिए उपयुक्त है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...