जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

6 सितंबर का राशिफल: 5 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, धन और करियर में होगा बड़ा फायदा

आज का राशिफल नौकरी-करियर, आर्थिक स्थिति और सेहत के लिहाज से कई महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. जहां कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के योग बन सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को बढ़ते खर्च और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा. आइए जानते हैं आज ग्रह-नक्षत्र आपके लिए क्या संकेत लेकर आए हैं.

6 सितंबर का राशिफल: 5 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, धन और करियर में होगा बड़ा फायदा
Image Source: NMF INPUT
Advertisement

6 September Rashifal: 6 सितंबर का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है. ग्रहों की चाल का असर नौकरी, कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों पर पड़ने की संभावना है. कुछ लोगों को आर्थिक मोर्चे पर राहत मिल सकती है, तो वहीं कुछ राशियों को बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. सेहत के मामले में भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किस राशि के लिए क्या खास है और किन मामलों में आपको सावधानी बरतनी चाहिए.

मेष राशि: आज आपको हर कदम थोड़ा सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी. रोजमर्रा के कामों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं और नौकरी या कारोबार से जुड़े मामलों में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इन परिस्थितियों का असर आपके मूड पर पड़ सकता है, लेकिन घबराने के बजाय संयम से काम लेना बेहतर रहेगा. दिनभर कई छोटी-बड़ी उलझनें सामने आ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें.

शुभ रंग: गेंहुंआ 
शुभ अंक: 5, 6, 8 और 9

वृषभ राशि: रोजगार और कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके पक्ष में रह सकता है. किसी प्रभावशाली या खास व्यक्ति की मदद से आपका कोई जरूरी काम आसानी से पूरा होने के योग हैं. आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने की उम्मीद है और धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं.

Advertisement

शुभ रंग: श्वेत 
शुभ अंक: 5, 6 और 9 

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत और खुशियां लेकर आ सकता है. अटके हुए कामों में गति आएगी और पहले किसी को दिया गया पैसा या पुराना बकाया वापस मिलने की संभावना है. धन के साथ कपड़े या आभूषण जैसी चीजों की प्राप्ति भी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.

शुभ रंग: बैंगनी 
शुभ अंक: 1, 5 और 6 

Advertisement

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज कामकाज के मोर्चे पर कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में ऐसा महत्वपूर्ण मौका मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े. मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की भी संभावना है. वहीं, नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को नई और बेहतर संभावना मिल सकती है.

शुभ रंग: ब्लू 
शुभ अंक: 2, 5, 6 और 8 

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत और खुशी लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुका हुआ कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने की संभावना है, जिससे परिवार में भी उत्साह का माहौल बनेगा. कोई अच्छी खबर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और जल्दबाजी से बचें, क्योंकि चोट या दुर्घटना की स्थिति बन सकती है.

शुभ रंग: समुद्री 
शुभ अंक: 5, 6 और 8

Advertisement

कन्या राशि: नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन आगे बढ़ने के नए मौके लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सफलतापूर्वक पूरी होने से आपकी स्थिति मजबूत होगी. आर्थिक पक्ष भी बेहतर रहने के संकेत हैं, जिससे घर में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल बना रहेगा.

यह भी पढ़े: उत्तरकाशी का काशी विश्वनाथ मंदिर, कलयुग में भगवान शिव का दूसरा घर, जानें पौराणिक मान्यता

शुभ रंग: बैंगनी 
शुभ अंक: 1, 5 और 6 

तुला राशि: आज घर में धार्मिक या शुभ आयोजन होने की संभावना है, जिससे माहौल खुशनुमा बना रहेगा. परिवार के साथ-साथ दोस्तों और रिश्तेदारों का भी पूरा साथ मिलेगा. करियर के लिहाज से भी दिन उम्मीद भरा है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है, जबकि जॉब बदलने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी नई राह खुल सकती है.

शुभ रंग: रस्ट कलर 
शुभ अंक: 5, 6, 8 और 9 

Advertisement

वृश्चिक राशि: आज संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. कारोबार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और व्यापार की स्थिति मजबूत होगी. आर्थिक मोर्चे पर उम्मीद के अनुसार लाभ मिलने के संकेत हैं, जिससे पैसों को लेकर चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं.

शुभ रंग: समुद्री 
शुभ अंक:
5, 6 और 8 

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. आप जिस काम को लेकर उत्साहित हैं, उसमें कामयाबी मिलने के योग हैं. कोई महत्वपूर्ण और सुखद समाचार भी मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश रहेगा. विरोधियों की चाल कमजोर पड़ सकती है और दिनभर आप खुद को शांत व आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे.

शुभ रंग: हल्का लाल 
शुभ अंक:  5, 6, 8 और 9 

Advertisement

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में आज राहत मिलने के संकेत हैं. पैसों से जुड़ी स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो सकती है. बीमारी, कर्ज और विरोधियों से जुड़ी परेशानियों में भी कमी आने की संभावना है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और अपनों के साथ खुशनुमा पल बिताने का

शुभ रंग: पीतल 
शुभ अंक: 3, 6, और 8

कुंभ राशि: आज स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें, क्योंकि सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मानसिक तनाव बढ़ने के साथ किसी करीबी की बात भी आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है. हालांकि, आपकी लगन और लगातार की गई मेहनत के चलते जरूरी काम आखिरकार पूरे हो जाएंगे.

शुभ रंग: हल्का भूरा 
शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

Advertisement

मीन राशि: आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला रहेगा और पुरानी परेशानियों में भी सुधार महसूस हो सकता है. लंबे समय से अटका धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. करियर और कारोबार में भी प्रगति के योग हैं. किसी वरिष्ठ व्यक्ति या परिवार के बड़े सदस्य का सहयोग आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें

शुभ रंग: नीलाम के सामान 
शुभ अंक:  5, 6 और 8

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें