जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

शनिदेव जयंती पर उमड़े श्रद्धालु, प्राचीन शीतला माता मंदिर में मुस्लिम भक्त अब्दुल शकूर ने टेका माथा, मांगी यह मन्नत

शनिदेव जयंती पर प्राचीन शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां मुस्लिम भक्त अब्दुल शकूर ने भी माथा टेककर अपनी लापता बेटी के लिए अर्जी लगाई.

शनिदेव जयंती पर उमड़े श्रद्धालु, प्राचीन शीतला माता मंदिर में मुस्लिम भक्त अब्दुल शकूर ने टेका माथा, मांगी यह मन्नत
Image Source: IANS
Advertisement

शनिदेव जयंती के पावन पर्व और शनि मंदिर की 13वीं वर्षगांठ के अवसर पर काशीपुर में स्थित प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया. यहां नवग्रह हवन-पूजन, महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शनिदेव महाराज के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की.

शनिवार को शनिदेव का रुद्राभिषेक हुआ

कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार सुबह 10 बजे शनिदेव के रुद्राभिषेक से हुई. मंदिर के प्रबंधक और पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा ने विधि-विधान के साथ तेल महाभिषेक, महास्नान, हवन-पूजन और महाआरती संपन्न कराई. इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद और खिचड़ी भंडारे का वितरण किया गया.

यूपी के अब्दुल शकूर ने लापता बेटी के लिए लगाई अर्जी

मंदिर परिसर में उस समय भावुक माहौल देखने को मिला जब उत्तर प्रदेश से आए अब्दुल शकूर ने अपनी लापता बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए माता के दरबार में अर्जी लगाई और मन्नत मांगी. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 27 फरवरी से लापता है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

Advertisement

27 फरवरी से लापता है बेटी

मां के भक्त अब्दुल शकूर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे जानकारी हुई कि गुम बच्चे का यहां पता लग जाता है. इसलिए मैं यहां अर्जी देने आया था. मैंने बेटी की गुम होने की अर्जी दे दी है. 27 फरवरी को मेरी बेटी गुम हो गई है. तब से हम उसकी तलाश कर रहे हैं. बेटी अभी नहीं मिली है. उसकी जानकारी के लिए मैंने यहां अर्जी लगाई है.

मंदिर में भक्तों की भारी भीड़

Advertisement

यह भी पढ़ें

प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर के पीठाधीश पंडित संदीप मिश्रा ने कहा कि शनिवार सुबह शनि भगवान का रुद्राभिषेक हुआ है. इसके बाद तेल से अभिषेक और महास्नान हुआ. फिर हवन-पूजा और महाआरती हुई संपन्न हुई है. कन्याओं को भोजन कराया जा रहा है. भक्तों में काफी उत्साह है. सभी भक्त सेवा कर रहे हैं. सुबह से ही भक्तों की काफी भीड़ है. हवन के मुख्य यजमान ज्योति मेहरोत्रा-मनोज मेहरोत्रा और प्रीति सिंह-तीरथ सिंह के साथ काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें