Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार भारत… आर्मी चीफ के ऐलान से पाकिस्तान की उड़ जाएगी नींद
भारतीय सेना के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के संकेत दे दिए हैं. उन्होंने साफ किया कि पहलगाम हमले के बाद सेना की कार्रवाई और रणनीति दोनों जारी है.
Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर के घाव पाकिस्तान अभी भूला भी नहीं कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर- 2 की भी तैयारी कर ली. भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने न केवल ऐसे संकेत दिए हैं बल्कि पाकिस्तान की नींद उड़ा देने वाला ये ऐलान भी कर दिया है.
आर्मी चीफ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत अब 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' की तैयारी कर रहा है. उन्होंने साफ किया कि पहलगाम हमले के बाद सेना की कार्रवाई और रणनीति दोनों जारी है. उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, हम युद्ध की तैयारी में और मेहनत से जुट गए हैं.
‘ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ’
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए आतंक, पाकिस्तान और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा,
Advertisement
‘ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. फिलहाल केवल संघर्ष विराम जैसी स्थिति है. अगर जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के लिए पूरी तरह तैयारी कर रही हैं.’
Advertisement
आर्मी चीफ ने न केवल थल सेना बल्कि वायुसेना और नौसेना को भी हर परिस्थिति के लिए तैयार बताया. उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया है कि भारत उकसावे पर कैसे जवाब देता है. कैडेट्स अपने सैन्य करियर की शुरुआत से ही इस बेंचमार्क को बनाए रखें. अगर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होता है, तो भारतीय सेना और तीनों सेनाएं इसके लिए पूरी तैयारी कर रही हैं. फिलहाल, हम तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और खुद को 24x7 युद्ध के लिए तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं.
देश एक होगा तो युद्ध जीतना तय है- आर्मी चीफ
Advertisement
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने युद्ध की सफलता को देश के लोगों की एकता से जोड़ा. उन्होंने कहा, युद्ध तभी सफल होता है जब पूरा राष्ट्र एकजुट हो और सूचना देने वाले लोगों पर भरोसा करे. अगर ऐसा होता है, तो मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि जो राष्ट्र एक-दूसरे पर और सभी हितधारकों पर भरोसा करता है, वह हमेशा युद्ध जीतेगा.
#WATCH | Maharashtra | Indian Army Chief General Upendra Dwivedi says, "Operation Sindoor is still continuing. There is a temporary cessation of hostilities. The Indian Army and all three services are preparing well for Operation Sindoor 2.0, if it takes place. Presently, we are… pic.twitter.com/3lEc8uXA5N
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">May 30, 2026
पाकिस्तान के खिलाफ क्यों और कैसे हुआ ऑपरेशन सिंदूर?
Advertisement
22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोलीबारी की थी. पाकिस्तानी आतंकियों के इस वहशीयाना हमले में 26 लोग मारे गए. इस हमले का कनेक्शन पाकिस्तान से चल रहे आतंकी संगठनों से था.
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन शेरावाली: पहाड़ियों की तलहटी से लेकर गुफाओं तक… खूंखार आतंकियों के खात्मे का काउंटडाउन
यह भी पढ़ें
जिसके जवाब में भारतीय सेना ने 6-7 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. सेना ने आतंकी कैंप को तबाह कर दिया था. इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने मैसेज दिया कि बात अपने लोगों की सुरक्षा की है तो वह दुश्मन के गढ़ में घुसकर भी बदला लेने से गुरेज नहीं करेगा.