Advertisement

Loading Ad...

कौन था 1.25 लाख का इनामी बदमाश ललन सिंह? जो बिहार से UP तक बना दहशत का दूसरा नाम, यूपी STF ने किया ढेर

ललन सिंह बिहार और UP का कुख्यात बदमाश था. जिसकी तलाश पुलिस को कई दिनों से थी. उस पर लूट, हत्या, रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे.

Image Source- UP Police
Loading Ad...

UP एसटीएफ ने मुठभेड़ में 1.25 लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन को ढेर कर दिया है. सहारनपुर के सरसावा-नकुर रोड पर रविवार देर रात बदमाश की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई थी. ललन सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से आ रहा था जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह फायरिंग करने लगा. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें ललन सिंह की मौत हो गई. 

ललन सिंह पर 1.25 लाख का इनाम घोषित था. वह बिहार और UP का कुख्यात बदमाश था. जिसकी तलाश पुलिस को कई दिनों से थी. उस पर लूट, हत्या, रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे. 

कौन था ललन सिंह? 

Loading Ad...

ललन सिंह बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था. पिता शिव शंकर किसान हैं, लेकिन उनके पांच में से तीन बेटे अपराध की दुनिया में आ गए. ललन से पहले उसके दो भाई रजनीश और मनीश पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके थे. इसके बावजूद ललन ने क्राइम से किनारा नहीं किया और वह भी मारा गया. इसके अलावा उसका एक और भाई हाजीपुर जेल में बंद है. 

Loading Ad...

यूपी और बिहार पुलिस ललन सिंह को काफी समय से तलाश कर रही थी. उसने 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब इंस्पेक्टर पर गोली चलाकर उनकी सर्विस पिस्टल लूट ली थी. इसके बाद 1 नवंबर 2022 को चंदौली में गोलीबारी और लूट की घटना में शामिल था. 

सात लोगों का हत्यारा था ललन सिंह 

Loading Ad...

ललन सिंह अपने भाइयों और गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा. इन अपराधों में सात लोगों की हत्या के साथ ही बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियार लूटना भी शामिल है. उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने एक लाख और चंदौली के पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. 

बताया गया है कि रविवार की रात ASP लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर आ रहे दो बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया. पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो बदमाश ललन सिंह को जा लगी. वहीं, उसका साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. 

गंभीर हालत में ललन सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सहारनपुर में हुई इस मुठभेड़ को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. ललन सिंह के साथ अपराध के एक बड़े संगठित ढांचे और दहशत का भी अंत हो गया. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर: Facebook पर लाइव बंद होते ही पुलिस की फायरिंग शुरू, जानिए विवादित Encounter की एक-एक डिटेल

यह भी पढ़ें

वहीं घटना के दौरान ललन सिंह के साथी फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...