Advertisement

Loading Ad...

बाबा सिद्दीकी का ‘हत्यारा’, सलमान खान के घर गोलीबारी, कौन हैं शुभम लोनकर? जिसने रोहित शेट्टी आवास पर की फायरिंग

रोहित शेट्टी के आवास 'शेट्टी टावर' के बाहर देर रात अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस के कुख्यात गुर्गे शुभम लोनकर ने ली है.

Loading Ad...

मायानगरी मुंबई में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड और गैंग कल्चर पांव पसार रहा है. जिससे फिल्म इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है. एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग और उनके ही जिगरी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब अपराधियों ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर को निशाना बनाया है. जिसमें लॉरेंस के गुर्गे शुभम लोनकर (Shubham Lonkar) का हाथ है. शुभम ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट इसकी जिम्मेदारी ली और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चेताया. जानते हैं कौन है लॉरेंस का गुर्गा शुभम लोनकर? 

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई आवास 'शेट्टी टावर' के बाहर देर रात अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस हमले के बाद सनसनी मच गई. शुरुआत में इसे आम अपराधिक वारदात माना गया लेकिन बाद में इसके लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन ने सभी को चौंका दिया. 

गैंगस्टर शुभम लोनकर ने ली जिम्मेदारी

Loading Ad...

कुख्यात गैंगस्टर शुभम लोनकर ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जिसमें लिखा, ‘आज जो रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं. हमने इसे बहुत बार मैसेज दिया कि हमारे काम में दखल न दे, लेकिन इसे समझ नहीं आया. यह तो सिर्फ छोटा सा ट्रेलर है, अगर अब भी नहीं सुधरे तो गोली बेडरूम के अंदर छाती पर चलेगी.’ 

Loading Ad...

इस पोस्ट में शुभम ने बाबा सिद्दीकी का नाम लेकर डराया. उसने धमकाते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड वालों, समय रहते सुधर जाओ वरना तुम्हारा हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा करेंगे.’ इस पोस्ट में आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन संधू जैसे अपराधियों का नाम भी था. 

कौन है गैंगस्टर शुभम लोनकर? 

Loading Ad...

शुभम लोनकर (Shubham Lonkar) एक कुख्यात गैंगस्टर है. जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है. वह महाराष्ट्र पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और फरार है. 32 साल का शुभम मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला जिले का रहने वाला है. वह पहले एक डेयरी चलाता था और स्क्रैप की दुकान में काम करता था. आर्मी में जाने की कोशिश की थी लेकिन असफल रहा. इसके बाद वह लॉरेंस की विचारधारा से प्रभावित होकर जरायम की दुनिया में आ गया और अपना खौफ कायम किया. 

शुभम लोनकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का प्रमुख गुर्गा माना जाता है.  गैंग के लिए टेक्निकल और सोशल मीडिया हैंडलिंग भी करता है. साल 2024 में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शुभम का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया. बताया गया कि उसने शूटर्स को हथियार मुहैया कराए थे और लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई से कनेक्शन बनाया था. शुभम के भाई प्रवीण को इस मामले में अरेस्ट किया गया था.

डेयरी से निकला एक मामूली सा शख्स शुभम अब मुंबई में बॉलीवुड को चुनौती दे रहा है. सलमान खान के घर फायरिंग, NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और अब रोहित शेट्टी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग से गैंगस्टर फिर अपराध का वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं. 

Loading Ad...

क्या है रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामला? 

रविवार 1 फरवरी की रात रोहित शेट्टी के 'शेट्टी टावर' के बाहर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. यह वारदात रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुई. जांच में पुलिस को रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दिए. 

वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा किया. जानकारी के अनुसार, हमलावरों की संख्या और उनके वाहन का पता अभी तक नहीं चल सका है. फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. 

Loading Ad...

12 टीम कर रही मामले की जांच 

यह भी पढ़ें

सुरक्षा के लिए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस ने आसपास की इमारतों और 'शेट्टी टावर' के बाहर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले. क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...