Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

आशिक के लिए दो बेटों को गला रेता, फिर शवों के पास बैठकर करती रही विलाप, पुलिस ने ‘हत्यारी’ मां का ऐसे किया पर्दाफाश

राजस्थान में दो बच्चों का हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जो मां बच्चों के शव के पास बैठकर आंसू बहा रही थी. उसी ने प्रेमी की खातिर उन बच्चों का कत्ल किया था.

Image Source- Social Media
Loading Ad...

9 महीने तक कोख में रखा, 13 साल तक पाला पोसा और फिर एक मां ने दो बेटों की बेरहमी से हत्या कर दी. राजस्थान के डीग में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक मां ने अपने अफेयर को छिपाने के लिए अपने दो जुड़वां बच्चों का कत्ल कर दिया. 

मामला डीग के बड़ेसरा गांव का है. जहां 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों का शव मिलने से हड़कंप मच गया था. जानकारी मिलने के बाद मृतकों की मां प्रीति वहां बैठकर रोती रही, बदहवाल मां को देख गांव वाले भी भावुक हो गए, लेकिन जब पुलिस मामले की जांच करती है तो सबके होश उड़ जाते हैं. जो मां बच्चों के शव के पास दहाड़े मारकर रो रही थी वो ही बच्चों की कातिल निकली. 

अफेयर छुपाने के लिए किया बेटों का कत्ल 

Loading Ad...

इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां, उसके प्रेमी और उसके बड़े बेटे को अरेस्ट किया है. जानकारी के मुताबिक, दशहरे की सुबह 13 साल के दोनों बच्चों के शव खेत में मिले थे. घटना के बाद हड़कंप मच गया. फिर जांच में सामने आया कि जो मां बेटों के शवों के पास बैठकर विलाप कर रही है उसके आंसू असल में घड़ियाली हैं. 

Loading Ad...

दरअसल, वारदात रात करीब डेढ़ बजे हुई. उस समय प्रीति और उसका कथित प्रेमी राजेश घर में मौजूद थे, जबकि दोनों बच्चे गहरी नींद में सो रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान दोनों बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया. उसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर खुद ही दोनों शवों को ठिकाने लगाया. जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई वो ये कि इस वारदात में आरोपी प्रीति का 15 साल का बेटा भी शामिल था. उसने भाइयों के शव को ठिकाने लगाने में मां की मदद की थी.

जांच में सामने आया कि प्रीति का 10 साल से किसी के साथ अफेयर था. दोनों बेटों को इस बात की भनक लग गई थी. पोल खुल जाने के डर से उसने प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी. प्रीति के प्रेमी का नाम राजेश है उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी. 

Loading Ad...

कैसे हुआ खुलासा? 

मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस प्रीति के घर तक पहुंचती है. जहां से उसे कुछ धारदार हथियार मिलते हैं, खून के छींटे और खून से सने कपड़े मिलते भी मिलते हैं. इसके बाद पुलिस को मां पर ही शक होता है. शक के आधार पर प्रीति को हिरासत में लिया जाता है. राजस्थान पुलिस ने टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर बच्चों की मां और जितने भी CDR में नंबर आए उन सबको उठाकर कड़ाई से पूछताछ करती है. 

यह भी पढ़ें- मुस्कान-साहिल के लिए मौत की सजा लिखने के बाद जज ने कचरे में फेंका पेन, महाभारत की कौनसी पंक्तियां दोहराईं

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

पुलिस की सख्ती से मां अपना गुनाह कबूल कर लेती है. आरोपी प्रीति बताती है कि बच्चों ने उसे खेत में प्रेमी के साथ देख लिया था. वह किसी को ना बता दें इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों को रास्ते से हटा दिया. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...