Advertisement

Loading Ad...

मिर्जापुर मर्डर केस: वकील को सरेआम गोली मारने वाले बदमाश का एनकाउंटर, कंधे पर टांगकर ले गई योगी की पुलिस

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की, 5 टीमें गठित की गई और पुलिस ने 15 घंटे के अंदर ही आरोपी को धर दबोचा.

मृतक राजीव सिंह
Loading Ad...

UP के मिर्जापुर में सरेआम वकील की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्यारे का एनकाउंटर करते हुए अरेस्ट कर लिया. बदमाश राजेंद्र कुमार पर 50 हजार का इनाम था, एनकाउंटर में दोनों पैरों पर गोली लगने के बाद पुलिस उसे कंधे पर उठाकर ले गई.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजेंद्र सोनकर शनिवार रात पुलिस ने घेराबंदी कर अरेस्ट किया था. इस दौरान आरोपी बाइक से भागने लगा और भागते समय पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी उस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. गोली राजेंद्र सोनकर के दोनों पैरों में लगी. आरोपी को मिर्जापुर के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. 

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे वकील राजीव सिंह

Loading Ad...

मामला शनिवार 11 अप्रैल का है, जब वकील राजीव सिंह उर्फ रिंकू, जिनकी उम्र 45 साल थी, वह सुबह करीब 7 बजे अपने घर के पास ही मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान बाइक पर आए हमलावर ने उन पर गोलीबारी की. आरोपी ने राजीव के सीने से सटाकर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. ये पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. 

Loading Ad...

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की, 5 टीमें गठित की गई और पुलिस ने 15 घंटे के अंदर ही आरोपी को धर दबोचा. आरोपी राजेंद्र सोनकर के साथ-साथ पुलिस को अभी उसके एक साथी की भी तलाश है. 

आरोपी के एनकाउंटर की तस्वीरे और Video भी जारी किया है. जिसमें देख सकते हैं कई पुलिसकर्मी, एनकाउंटर स्पॉट से आरोपी को टांगकर ले जा रहे हैं, ये एनकाउंटर आरोपी के घर से महज 300 मीटर की दूरी पर हुआ. पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया. 

Loading Ad...

कौन थे वकील राजीव सिंह, जिनकी हत्या हुई? 

राजीव सिंह मूल रूप से विंध्याचल के देवरी गांव के रहने वाले थे, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह गांव की प्रधान हैं, इससे पहले राजीव सिंह भी प्रधान थे, प्रतिभा सिंह और आरोपी राजेंद्र सोनकर के बीच चुनाव को लेकर ही रंजिश चल रही थी. वह प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है. वह देवरी गांव में वकील के घर के पास ही रहता था. इसलिए उसे राजीव सिंह के बारे में सब कुछ पता था. वकील को मारने का पूरा प्लान राजीव सिंह ने पहले ही बना लिया था. 

यह भी पढ़ें- ‘मेरी मां को मत बताना मुझसे गलती हो गई’ किडनी रैकेट के पीड़ित आयुष की आपबीती, डॉक्टर्स के दलाल बनने की पूरी कहानी

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

राजेंद्र सोनकर पर आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में पहले जेल भी जा चुका है. वह नशे का आदी भी रहा है. एक मामले में राजीव सिंह ही उसकी पैरवी भी कर रहे थे. फिलहाल पुलिस हत्या की असली वजह जानने में जुटी है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...