Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मथुरा : नाबालिग से रेप के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

अंकुर पंडित पर आरोप है कि वह दिल्ली के थाना गोविंदपुरी में 16/2015 गैंग का सक्रिय सदस्य है. इसके अलावा उस पर थाना गोविंदपुरी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप का भी आरोप है. पुलिस ने अंकुर पंडित के पास से तमंचा, 3 जिंदा और 2 खोखा कारतूस के अलावा अपाचे बाइक और मोबाइल बरामद किया.

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में पुलिस की हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर

पुलिस के मुताबिक रविवार की रात को थाना जैंत पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश अंकुर भारद्वाज उर्फ अंकुर पंडित गोवर्धन से नेशनल हाईवे की तरफ आ रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने छठीकरा रेलवे पुल से आगे मंघेरा मंदिर के पास चेकिंग शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस को अंकुर पंडित बाइक से आता दिखाई दिया. इस दौरान चेकिंग देख अंकुर पंडित भागने लगा, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर दो फायर कर दिए. जिससे बचते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. इस फायरिंग में एक गोली अंकुर पंडित के पैर में लगने से वह घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

Loading Ad...

नाबालिग से रेप का आरोपी है अंकुर पंडित

Loading Ad...

अंकुर पंडित पर आरोप है कि वह दिल्ली के थाना गोविंदपुरी में 16/2015 गैंग का सक्रिय सदस्य है. इसके अलावा उस पर थाना गोविंदपुरी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप का भी आरोप है. पुलिस ने अंकुर पंडित के पास से तमंचा, 3 जिंदा और 2 खोखा कारतूस के अलावा अपाचे बाइक और मोबाइल बरामद किया.

सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि रविवार की रात जैत पुलिस के ओर से मंघेरा मंदिर के पास चेकिंग की जा रही थी. जहां एक शातिर अपराधी अंकुर पंडित को रोकने पर छतिकरा से मंघेरा की ओर जाने वाले कच्‍चे रास्‍ते से भागते हुए पुलिस की टीम पर फायर किया था. पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है.

Loading Ad...

अपराधी पर नाबालिग से रेप सहित 12 मामले है दर्ज

यह भी पढ़ें

उन्‍होंने बताया कि अंकुर शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ 12 से भी ज्‍यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. यह मथुरा थाना का हिस्ट्रीशीटर है और डी-16 गैंग का सदस्‍य है. घायल अपराधी अंकुर को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...