Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

500 रुपए की रिश्वत का लगा था बुरा… पहली ही पोस्टिंग में लगे एक करोड़ की घूस के आरोप, कौन हैं IPS राहुल बंसल?

राहुल बंसल पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने एक साइबर फ्रॉड के मामले को खत्म करने के लिए एक करोड़ की रिश्वत मांगी थी.

Image Source- Social Media/X
Loading Ad...

कहते हैं किचड़ को साफ करने के लिए किचड़ में उतरना भी पड़ता है, लेकिन क्या हो जब खुद ही किचड़ से सन जाओ. सिस्टम के किचड़ को साफ करने के बड़े-बड़े दावे तब तक किए गए जब तक खुद उस सिस्टम का पार्ट नहीं बने और जैसे ही कुर्सी मिली खूब मलाई खाई गई. बात हो रही है छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के ट्रेनी IPS राहुल बंसल की जो एक करोड़ की रिश्वत मामले में बुरे फंस गए हैं. 

राहुल बंसल पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने एक साइबर फ्रॉड के मामले को खत्म करने के लिए एक करोड़ की रिश्वत मांगी थी. दिल्ली की CBI कोर्ट के पास उनके खिलाफ एक शिकायत पहुंची थी. जिसके बाद राहुल बंसल चर्चा में आ गए हैं. आरोप है कि IPS राहुल ने हवाला के जरिए एक करोड़ रुपए लिए हैं. 

क्या है एक करोड़ की कथित घूस का पूरा मामला

Loading Ad...

राहुल बंसल के साथ-साथ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा पर भी इस मामले में रिश्वतखोरी के आरोप हैं. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि सरगुजा जिले में CSP के तौर पर अपनी पहली फील्ड पोस्टिंग के दौरान उन्होंने एक साइबर फ्रॉड केस को निपटाने के लिए एक करोड़ की रिश्वत ली थी. इसके बाद तीनों को CBI कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के DGP और CBI निदेशक से Action Taken Report (ATR)  तलब की है.  

Loading Ad...

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने कोर्ट में इस कथित लेन-देन के डिजिटल सबूत भी पेश किए हैं. इनमें WhatsApp चैट और कॉल रिकॉर्डिंग शामिल होने का दावा किया है. जिन्हें आरोपों को सिद्ध करने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. आरोप हैं कि यह राशि हवाला के जरिए मई 2026 में दो अलग-अलग किस्तों (50-50 लाख) में ट्रांसफर की गई. 

10 अगस्त को आई इंडियन मास्टरमाइंड की रिपोर्ट में बताया गया कि राहुल बंसल के खिलाफ हरियाणा के आकाश कुमार ने रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि शिकायतकर्ता ने पहले पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. इसके बाद आकाश कुमार ने दिल्ली में CBI की अदालत का रुख किया. 8 जून 2026 को उन्होंने CBI डायरेक्टर को लिखित शिकायत भी की थी. IPS पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई. 

Loading Ad...

शिकायतकर्ता ने कोर्ट में दर्ज अपनी शिकायत में IPS राहुल बंसल और दो पुलिसवालों के साथ-साथ CBI को भी पार्टी बनाया. उन्होंने दावा किया कि बार-बार कंप्लेन दर्ज करने के बावजूद मामले पर CBI ने कोई संज्ञान नहीं लिया. हालांकि अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मामला अब जांच के दायरे में है. 

कौन हैं IPS राहुल बंसल? 

एक करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे राहुल बंसल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें IPS ने एक मॉक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने करप्शन खत्म करने के लिए सिविल सर्विसेज को चुना. 

Loading Ad...

मॉक इंटरव्यू में राहुल बंसल ने कहा था, ‘मेरे भाई को अमेरिका जाना था, कोई पेपर असाइनमेंट था जो उसके रिसर्च से जुड़ा हुआ था पर वीजा के लिए बर्थ सर्टिफिकेट चाहिए था जिसे बनवाने के लिए भाई को 500 रूपए देने पड़े थे.’

IPS ने दावा किया था कि इस बात का उन्हें गहरा धक्का लगा था और उसने करप्शन खत्म करने के लिए सिविल सर्विसेज को चुना. रिश्वत के आरोपों में घिरने के बाद राहुल बंसल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. IPS राहुल बंसल मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं. 26 जून 1994 को जन्में राहुल बंसल 2022 बैच के IPS अधिकारी हैं. उन्होंने साल 2021 में UPSC एग्जाम क्रैक किया और 377 वी रैंक हासिल पाई. बताया जा रहा है राहुल बंसल ने पांचवें प्रयास में UPSC क्रैक किया था. 

यह भी पढ़ें- वायरल मीम्स पर रवि किशन का मजेदार रिएक्शन, Gen Z को किया सलाम, बोले- प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

राहुल बंसल ने बीटेक किया था, वे एक IT कंपनी में एसोसिएट इंजीनियर भी रह चुके हैं. IPS में सेलेक्शन से पहले वे भारत सरकार के आयकर विभाग में भी काम कर चुके हैं. उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...