Advertisement

इस्लामिक कुरुतियों पर उठाए थे सवाल, ‘कट्टरपंथियों’ ने दफ्तर में घुसकर गला रेता, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला

सलीम वास्तिक इस्लाम की कुरीतियों पर सवाल उठाते आए हैं. उन पर मुस्लिम के खिलाफ भड़काऊ और विवादित टिप्पणी करने का भी आरोप है.

Youtuber Saleen Wastik: गाजियाबाद के लोनी इलाके में बदमाशों ने एक यूट्यूबर पर जानलेवा हमला कर दिया. बदमाशों ने यूट्यूबर सलीम वास्तिक के ऑफिस में घुसकर धारदार हथियार से उनके गले पर वार किया. जिसके बाद सलीम वास्तिक लहूलुहान होकर गिर पड़े. वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. 

सलीम वास्तिक इस्लाम की कुरीतियों पर सवाल उठाते आए हैं. उन पर मुस्लिम के खिलाफ भड़काऊ और विवादित टिप्पणी करने का भी आरोप है. उन्होंने धर्म की कुरितियों का दावा करते हुए इस्लाम का त्याग कर दिया था. इस्लाम पर सवाल उठाने के कारण वह पहले भी कट्टरपंथियों के निशाने पर रह चुके हैं. बताया जा रहा है हमले के बाद सलीम वास्तिक की हालत गंभीर है. उन्हें दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल रेफर किया गया है. 

गले और पेट पर चाकू से वार  

जानकारी के मुताबिक, हमला उस वक्त हुआ जब गाजियाबाद में सलीम वास्तिक अपने ऑफिस में बैठे थे. अचानक दोपहर में हथियारों के साथ बदमाश दाखिल हुए और चाकू से उनके गले और पेट पर वार कर दिया. बताया जा रहा है बदमाश बाइक से आए थे और हेलमेट के साथ ही ऑफिस के अंदर दाखिल हुए. फिर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. 

यह भी पढ़ें- नीले ड्रम में धड़, सूटकेस में भरा सिर... लखनऊ में बेटे ने किया कारोबारी पिता का कत्ल, वजह जानकर पुलिस भी सन्न

50 वर्षीय सलीम वास्तिक लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी में रहते हैं. यूट्यूब पर उनका चैनल भी है. जिसमें वह इस्लामिक कुरीतियों को लेकर वीडियो बनाते हैं. उन्होंने कुछ समय पहले मुस्लिम धर्म का त्याग कर दिया था इसके बाद कोई धर्म नहीं अपनाया. इसी के चलते उन्हें कई बार जानलेवा धमकियां भी मिल चुकी हैं. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, हमलावरों की तलाश के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ACP सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE