Advertisement

Loading Ad...

होली से पहले गाजियाबाद में डबल एनकाउंटर, यूट्यूबर पर हमले के दोनों आरोपी 48 घंटे में ढेर

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर हो गया. होली से एक दिन पहले इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह की अगुवाई में स्वाट टीम ने कुख्यात गुलफाम को एनकाउंटर में ढेर कर लिया.

Loading Ad...

होली से ठीक पहले गाजियाबाद में यूट्यूबर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी एनकाउंटर में मार गिराया. मंगलवार देर रात इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह की अगुवाई में स्वाट टीम ने कुख्यात आरोपी गुलफाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया.

गुलफाम, मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था. इससे पहले बीते रविवार को पुलिस ने जीशान को भी एनकाउंटर में मार गिराया था. 48 घंटे के भीतर दोनों सगे भाइयों के मारे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है.

27 फरवरी को हुआ था हमला

Loading Ad...

जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी की सुबह लोनी क्षेत्र में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दो हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया था. घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की.

Loading Ad...

पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने मुख्य आरोपी जीशान पुत्र बुनियाद अली, निवासी सैदनगली, जिला अमरोहा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. बाद में गुलफाम पर भी इतनी ही राशि का इनाम रखा गया.

पहले जीशान, फिर गुलफाम एनकाउंटर में ढेर

Loading Ad...

एक मार्च की रात पुलिस ने जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया. इसके ठीक 48 घंटे बाद, तीन मार्च को गुलफाम भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया.

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात बाइक सवार दो संदिग्ध इंदिरापुरम के वसुंधरा की ओर भाग रहे थे. स्वाट टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर एक बदमाश ने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी.

मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उसकी पहचान गुलफाम पुत्र बुनियाद अली के रूप में हुई. दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

Loading Ad...

मौके से बरामद हुआ हथियार

पुलिस ने गुलफाम के पास से एक आधार कार्ड, चाकू, तमंचा और पिस्टल बरामद की है. कुछ कारतूस भी मिले हैं. घटनास्थल से मिली बाइक की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...