Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, दो माओवादी ढेर

अब तक की कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से दो पुरुष माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं. इनके पास से एके-47 जैसे ग्रेडेड हथियार भी मिले हैं, जो इस बात का संकेत है कि माओवादी पूरी तैयारी के साथ मौजूद थे.

Loading Ad...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में आने वाले घने जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है. दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. इस कार्रवाई में अब तकदो माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है. उनके पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं.

बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़

दरअसल, बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित जंगल और पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी. नेशनल पार्क एरिया कमेटी से जुड़े कुख्यात माओवादी कैडर, जिनमें डीवीसीएम दिलीप बेड़जा भी शामिल है, इस इलाके में सक्रिय हैं. इसी सूचना के आधार पर डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

Loading Ad...

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार सुबह सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. इलाके की भौगोलिक स्थिति बेहद कठिन है. चारों ओर घना जंगल, ऊंची-नीची पहाड़ियां और सीमित रास्ते होने के बावजूद जवान पूरी सतर्कता और साहस के साथ ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं.

Loading Ad...

दो माओवादी ढेर

अब तक की कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से दो पुरुष माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं. इनके पास से एके-47 जैसे ग्रेडेड हथियार भी मिले हैं, जो इस बात का संकेत है कि माओवादी पूरी तैयारी के साथ मौजूद थे.

Loading Ad...

मारे गए माओवादियों में से एक की पहचान नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात माओवादी कैडर डीवीसीएम दिलीप बेड़जा के रूप में की जा रही है. दूसरे माओवादी कैडर की पहचान अभी की जा रही है.

सर्च ऑपरेशन जारी

इस पूरे ऑपरेशन को लेकर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने जवानों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और तमाम चुनौतियों के बावजूद डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ के जवान बेहद साहस और प्रतिबद्धता के साथ माओवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं. सुरक्षा बलों का उद्देश्य इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करना और माओवादी गतिविधियों पर लगाम लगाना है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. ऑपरेशन के पूरा होने के बाद इस कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से साझा की जाएगी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...