Advertisement

Loading Ad...

Gold-Silver Price 18 फरवरी 2026: गिरावट के बाद ₹5,000 महंगी हुई चांदी, सोना भी हुआ बेकाबू, जानें आज के ताजा भाव

दो दिनों की गिरावट के बाद सराफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में फिर से भारी तेजी देखी गई. जानें आज के ताजा भाव.

Social_Media
Loading Ad...

दो दिनों की मंदी के बाद आज फिर से सोने और चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी कि MCX पर कारोबार की शुरूआत होते ही चांदी के भाव में 5,000 रुपये के उछाल के साथ ही सोने की कीमतों में भी 1,500 रुपये से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है.

चांदी कितना मंहगा हुआ?

चांदी की बात करें तो 5 मार्च की डिलीवरी वाला अनुबंध पिछले सत्र में 2,28,783 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, जो आज बढ़कर 2,32,929 रुपये पर खुला. शुरुआती ट्रेंडिंग के दौरान यह 5,087 रुपये की छलांग लगाते हुए 2,33,870 रुपये के स्तर तक जा पहुंचा. वहीं, सुबह 9:27 बजे तक यह 4,962 रुपये की तेजी के साथ 2,33,745 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

Loading Ad...

क्या है सोने का ताजा भाव?

Loading Ad...

वहीं, अगर सोने के भाव की बात की जाए, तो इसकी चमक भी बढ़ी है. MCX पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र के 1,51,418 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव के मुकाबले आज 1,53,303 रुपये पर खुला. शुरूआती घंटों में यह 1,888 रुपये मंहगा होकर 1,53,303 रुपये तक पहुंचा. सुबह 9:30 बजे तक सोना 1.01 प्रतिशत यानी 1,533 रुपये की मजबूती के साथ 1,52,951 रुपये पर ट्रेड करता देखा गया.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत

Loading Ad...

अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के कीमतों की बात करें तो आज इसमें मामूली गिरावट देखी गई है. ग्लोबल मार्केट में सोना 0.2 प्रतिशत गिरकर $4,867 प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी भी इतनी गिरावट के साथ $73.30 प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. 

यह भी पढ़ें

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

  • दिल्ली- गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,13,192 रुपये प्रति 8 ग्राम
              प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,23,472 रुपये प्रति 8 ग्राम
  • मुंबई- गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,13,072 रुपये प्रति 8 ग्राम
            प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,23,352 रुपये प्रति 8 ग्राम
  • चेन्नई- गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,14,552 रुपये प्रति 8 ग्राम
              प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,24,965 रुपये प्रति 8 ग्राम
  • हैदराबाद- गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,13,072 रुपये प्रति 8 ग्राम
                  प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,23,352 रुपये प्रति 8 ग्राम
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...