Advertisement

Loading Ad...

Gold Price 3 फरवरी 2026: रेट में फिर से उलटफेर, जानिए कैरेट (Carat) के हिसाब से ताजा भाव

दो-तीन दिनों से सोने की कीमतों में भारी गिरावट आ गई थी, लेकिन आज (3 फरवरी) के दिन सोने के भाव ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. जानिए कैरेट के हिसाब से आज क्या भाव चल रहा है.

AI_Creation
Loading Ad...

सोने की कीमत खरीदारों के दिल की धड़कनों को बढ़ा-घटा रही है, क्योंकि कभी इसकी कीमत आसमान छू रही है, तो कभी जमीन पर धड़ाम से गिर जा रही है. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में गिरावट से खरीदारों को राहत मिली थी. ऐसे में ख़रीदार बाज़ार पहुंचकर सोना ख़रीद लेना चाहते थे, और लोगों ने खरीदा भी. लेकिन भारी गिरावट के बाद आज फिर से सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है. 

MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी कि MCX पर आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में 3.28 प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई है, जिसमे सोने का भाव 1,48,719 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है. गौर करने वाली बात यह है कि सोमवार को बाजार 1,41,900 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, अगर अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार की बात करें, तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ $4,830 प्रति औंस पर पहुँच गया है. 

Loading Ad...

कीमतों में उतार-चढ़ाव

Loading Ad...
  • सोने की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव पिछले एक हफ्ते से जारी है. 29 जनवरी: सोना अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 1,83,000 रुपये पर था.
  • 30 जनवरी: कीमतों में गिरावट शुरु हुई और यह 1,80,779 रुपये के करीब रहा.
  • 3 फरवरी: आज यानी 3 फरवरी को IBJA के अनुसार बाजार संभलकर 1,48,746 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. 

IBJA के अनुसार सोने के दाम

  • 24 कैरेट- 1,48,746 रुपये
  • 23 कैरेट- 1,48,151 रुपये
  • 22 कैरेट- 1,36,560 रुपये
  • 18 कैरेट- 1,11,560 रुपये
  • 14 कैरेट-  87,016 रुपये

खरीदारों के लिए सलाह

Loading Ad...

यदि आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए भावों में 3 प्रतिशत GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है. शहर और शोरुम के मुताबिक अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...