Advertisement
सोना इस महीने 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट की ओर… जानिए मिडिल ईस्ट जंग के बीच आखिर क्यों ‘ठंडा’ पड़ा सोना
Gold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सोने और चांदी की कीमतों काफी उतार-चढ़ार देखी जा रही है. सोना इस महीने 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है.
Advertisement
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच मंगलवार के शाम के सत्र में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है. वैश्विक संकेतों के आधार पर सोने की कीमतों में उछाल आया है. स्पॉट गोल्ड करीब 2.39 प्रतिशत बढ़कर 4,619.14 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2 प्रतिशत बढ़कर 4,649.26 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे.
चांदी की कीमतों में भी तेज बढ़त
इसी तरह चांदी की कीमतों में भी तेज बढ़त दर्ज की गई. स्पॉट सिल्वर 4.82 प्रतिशत बढ़कर 73.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि कॉमेक्स सिल्वर 4.44 प्रतिशत बढ़कर 73.705 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था.
Advertisement
सोमवार को कितने पर बंद हुआ था बाजार?
Advertisement
घरेलू बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोमवार को सोने का जून वायदा 0.15 प्रतिशत गिरकर 1,47,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी का मई वायदा मामूली बढ़त के साथ 2,29,033 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ.
सोना इस महीने 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट की ओर
Advertisement
हालांकि, सोना इस महीने 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है. ऊर्जा कीमतों में तेजी के कारण अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है, जिससे सोने पर दबाव बना हुआ है. बाजार का माहौल उस समय बेहतर हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में खबर आई कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई खत्म करने के संकेत दे रहे हैं. इससे वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की भावना बढ़ सकती है.
अमेरिका फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोक सकता है
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से नहीं खुला हो, फिर भी अमेरिका फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोक सकता है और इस महत्वपूर्ण तेल मार्ग को बाद में खोलने की कोशिश की जा सकती है.
Advertisement
इस महीने सोने की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
यह भी पढ़ें
हालिया तेजी के बावजूद, इस महीने अब तक सोने की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, जो अक्टूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट हो सकती है. वहीं, तिमाही आधार पर कीमतें अब भी करीब 5 प्रतिशत ऊपर हैं.