सोना और चांदी हुए बेलगाम! बाजार खुलते की कीमतों में लगी आग, 3.5 प्रतिशत की उछाल, जानें ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: आज सराफा बाजार खुलते ही कीमती धातुओं में बारी तेजी देखी गई, जहां सोना और चांदी की कीमतें 3.5 प्रतिशत तक उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और सराफा बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली, जिससे सोने का दाम फिर से 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.76 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गया है.
MCX के मुताबिक सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,010 रुपए पर पहुंच गया है और चांदी के 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट 3.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,76,411 रुपए पर था.
अंतर्राष्ट्रीय बाजार का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,175 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 5.42 प्रतिशत बढ़कर 89.105 डॉलर प्रति औंस हो गई है.
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी सोने और चांदी में तेजी की वजह
सोने और चांदी में तेजी की वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी को माना जा रहा है. दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 98.85 पर आ गया है,जो कि सोमवार को 99 के ऊपर था.
वैश्विक अस्थिरता से भी कीमतों में उछाल
इसके अलावा, सोने और चांदी में तेजी की एक वजह वैश्विक अस्थिरता को माना जा रहा है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान "बहुत जल्द" समाप्त हो जाएगा. ट्रंप ने जीत को उस बिंदु के रूप में परिभाषित किया है जब तेहरान के पास ऐसे हथियार विकसित करने की क्षमता नहीं रह जाएगी जो अमेरिका, इजरायल या उसके सहयोगियों के लिए खतरा बन सकें.
वहीं, ईरान ने भी ट्रंप के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ईरानी के सरकारी मीडिया पर कहा कि यह वाशिंगटन नहीं, तेहरान तय करेगा कि संघर्ष कब समाप्त करना है. इससे वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और बढ़ गई है, जिससे सोने और चांदी में खरीदारी को बढ़ावा मिला है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement