Advertisement

Loading Ad...

सोना-चांदी धड़ाम! डॉलर की मजबूती ने निवेशकों को दिया जोर का झटका, 4.3 प्रतिशत की भारी गिरावट

Gold-Silver Price Today: आज यानी 24 मार्च को सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखी जा रही है. जानें आज के ताजा रेट.

Loading Ad...

भारत में पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत में ही इनकी कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट देखी गई और पिछले 40 साल का रिकॉर्ड टूटा. वहीं, अभी भी इनकी कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. सोमवार के बाद अब मंगलवार को
सोने और चांदी की कीमतों 4.3 प्रतिशत कम आई है. चलिए अब बाजार के अनुसार इनके भाव बताते हैं.

MCX के मुताबक भाव 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:34 पर 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोना 2,094 रुपए या 1.50 प्रतिशत घटकर 1,37,166 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,36,684 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,38,450 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ है.
 
चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट

Loading Ad...

सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखी जा रहा है. एमसीएक्स पर 5 मई, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 9,837 रुपए या 4.37 प्रतिशत घटकर 2,15,330 रुपए प्रति किलो पर थी. अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,15,330 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,19,658 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ है. 

Loading Ad...

डॉलर इंडेक्स में 0.51 प्रतिशत की मजबूती

सोने और चांदी की कीमत में मजबूती की वजह डॉलर इंडेक्स को माना जा रहा है. दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाले यह इंडेक्स खबर लिए जाने तक करीब 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.23 अंक पर था. डॉलर इंडेक्स में शामिल विदेशी मुद्राओं में यूरो, जापानी येन, ब्रिटिश पाउंड, कैनेडियन डॉलर, स्विस फ्रैंक और स्वीडिश क्रोना हैं. 

Loading Ad...

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी भारी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक सोना 1.67 प्रतिशत या 73 डॉलर की कमजोरी के साथ 4,356 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.78 प्रतिशत या 2.625 डॉलर की कमजोरी के साथ 66.73 डॉलर प्रति औंस पर था. 

एक महीने में सोना 15 प्रतिशत फिसला

Loading Ad...

हाल के दिनों में सोने में काफी गिरावट देखी गई है. बीते एक हफ्ते (डॉलर में) में यह 13 प्रतिशत से ज्यादा और बीते एक महीने में 15 प्रतिशत से ज्यादा फिसल चुका है. चांदी की भी यही स्थिति है. बीते एक हफ्ते (डॉलर में) में यह 16 प्रतिशत से ज्यादा और बीते एक महीने में 24 प्रतिशत से ज्यादा फिसल चुकी है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...