Advertisement
Maruti, Tata या Hyundai: किस कंपनी की कारों का मेंटेनेंस सस्ता है?जानिए जेब पर बोझ नहीं बढ़ने वाली गाड़ियाँ
Maruti Suzuki Alto K10: लोग अपनी पसंद की कार खरीद लेते हैं, लेकिन सालाना सर्विस और खर्च देखकर परेशान हो जाते हैं. इसलिए अगर आप भी ऐसी कार चाहते हैं जो सस्ती हो और जिसका मेंटेनेंस खर्चा भी कम हो, तो इस लिस्ट में दी गई हैचबैक कारें आपके लिए बेहद बेस्ट ऑप्शन हैं.
Advertisement
Maruti Suzuki Alto K10: आज के समय में गाड़ी खरीदना जितना ही आसान हो गया हैं, उतना ही महंगा भी साबित हो सकता हैं अगर मेंटेनेंस और सर्विसिंग की बात करें. कई बार लोग अपनी पसंद की कार खरीद लेते हैं, लेकिन सालाना सर्विस और खर्च देखकर परेशान हो जाते हैं. इसलिए अगर आप भी ऐसी कार चाहते हैं जो सस्ती हो और जिसका मेंटेनेंस खर्चा भी कम हो, तो इस लिस्ट में दी गई हैचबैक कारें आपके लिए बेहद बेस्ट ऑप्शन हैं.
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10 )
Maruti Suzuki Alto K10 उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट चॉइस है जो कम खर्च में कार लेना चाहते हैं. यह कार खासतौर पर मिडिल क्लास फैमिली के लिए तैयार की गई है. इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट सालाना सिर्फ 3,500 से 4,500 रुपये तक रहती है. यानी न सिर्फ खरीदने में सस्ती, बल्कि रखरखाव में भी बहुत हल्की.
Advertisement
रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid )
Advertisement
Renault Kwid दिखने में छोटी SUV जैसी लगती है और इसे स्टाइलिश डिज़ाइन के लिए पसंद किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि इसकी सालाना मेंटेनेंस कॉस्ट लगभग 2,500 से 3,000 रुपये तक होती है. अगर आपका बजट छोटा है और कार स्टाइलिश हो, तो Kwid आपकी जेब पर सबसे कम बोझ डालेगी.
Maruti WagonR
Advertisement
Maruti WagonR फैमिली के लिए प्रैक्टिकल और आरामदायक कार है. इसका बड़ा इंटीरियर और अच्छे फीचर्स इसे लोगों की पहली पसंद बनाते हैं. इसमें मेंटेनेंस कॉस्ट सालाना लगभग 3,500 से 5,000 रुपये के बीच रहती है. यानी लंबे समय तक आरामदायक ड्राइव और कम खर्च – दोनों मिल जाते है.
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios थोड़ा प्रीमियम फील देती है और इसमें फीचर्स और क्वालिटी अच्छे हैं. इसकी सालाना मेंटेनेंस कॉस्ट 4,500 से 6,000 रुपये तक होती है. यह थोड़ा ज्यादा है, लेकिन इसके फीचर्स और आराम के हिसाब से यह खर्च सही माना जा सकता है.
Advertisement
Tata Tiago और Tata Punch
Tata Motors की Tiago और Punch कारें भी कम मेंटेनेंस की वजह से काफी पॉपुलर हैं. इनकी सर्विसिंग सालाना लगभग 3,000 से 5,000 रुपये के बीच होती है. छोटे शहरों और फैमिली यूज के लिए ये कारें काफी भरोसेमंद और सस्ती हैं.
यह भी पढ़ें