Mahindra Thar खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI और डाउनपमेंट समेत सब कुछ

Mahindra Thar खरीदने का प्लान कर रहे हैं. तो ये जानना जरुरी है कि इसकी कीमत क्या है, इसे खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए और इस कार को खरीदने के लिए महीने की EMI कितनी पड़ेगी.

Mahindra Thar भारत की सबसे पॉपुलर SUV में से एक है. इसका दमदार डिज़ाइन, ऑफ-रोडिंग क्षमता और मज़बूत लुक युवाओं को काफी एक्ट्रेक्ट करता है. 

Thar का युवाओं में ग़ज़ब का क्रेज़

युवाओं में Mahindra थार को लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ देखने को मिलता है, कई लोग इस गाड़ी को खरीदने की चाह रखते हैं. क्योंकि इसके लुक से लेकर फीचर तक सभी कमाल के हैं. अगर आप भी आने वाले टाइम में Thar खरीदने का प्लान कर रहे हैं. तो ये जानना जरुरी है कि इसकी कीमत क्या है, इसे खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए और इस कार को खरीदने के लिए महीने की EMI कितनी पड़ेगी. 

Thar की ऑन रोड क़ीमत कितनी है?

Mahindra Thar की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती Ex Showroom क़ीमत लगभग 9.99 लाख रुपये से शुरु होती है. लेकिन अगर आप इसे दिल्ली से खरीदते हैं, तो RTO चार्ज और इंश्योरेंस जोड़ने के बाद इसकी ऑन रोड क़ीमत लगभग 11.35 लाख रुपये तक पहुँच जाती है. 

Thar लेने के लिए Monthly EMI कितनी भरनी पड़ेगी?

मान लेते हैं की Thar खरदीने के लिए आप 2 लाख रुपये का डाउन पमेंट करते हैं. इसके बाद आपको लगभग 9,35,932 रुपये का कार लोन लेना पडे़गा. अगर बैंक आपको को ये लोन 10% ब्याज दर पर 5 साल यानि 60 महीने के लिए देता है. तो हर महीने क़रीब 19886 रुपये EMI देनी होगी. इस तरह 5 साल में आप क़रीब 11,93,147 रुपये EMI के रुप में भरेंगे. अगर इसनें 2 लाख का डाउन पेमेंट भी जोड़ दें. तो कुल मिलाकर Thar की क़ीमत लगभग 13.93 लाख रुपये तक पहुँच सकती है. 

कितनी सैलरी में ख़रीद सकते हैं Thar?

अगर आप Mahindra Thar को लोन पर खरीदना चाहते हैं, तो आपका CIBIL स्कोर अच्छा होना जरुरी है.इसके अलावा बैंक आमतौर पर ऐसी EMI मंजूर करते हैं, जो आपकी सैलरी का बहुत बड़ा हिस्सा ना हो. अगर आपकी Monthly सैलरी 50,000 से 60,000 रुपये के बीच है और आपके ऊपर पहले से कोई बड़ा लोन नहीं है, तो आप आसानी से Thar के लिए कार लो ले सकते हैं. इससे EMI भरना भी आसान हो जाता है. 

Mahindra Thar का डिजाइन और इंटीरियर

Mahindra Thar का डिजाइन और इंटीरियर काफी कमाल का है,  Thar का डिजाइन एक दम मस्कुलर और बॉक्सी है, जो इसे सड़क पर एक दम अलग पहचान देता है. इस कार में राउंड LED हेडलैंप, चौड़ा फ्रंट ग्रिल, बड़े व्हील आर्च और पीछे स्पेयर व्हील दिया  गया है. इसका 266 mm ग्राउंड क्लीयरेंस ऑफ-रोडिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

अंदर से काफी स्टाइलिश और प्रीमियम ये गाड़ी

अगर कार के अंदर की बात करें तो Thar का केबिन पहले के मुकालबे ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम हो गया है.इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फोल्डिंग रियर सीट्स जैसे फीचर्स हैं.

इंजन, फीचर्स और माइलेज

Mahindra Thar में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. पेट्रोल इंजन लगभग 150PS पावर और 320 Nm टॉर्क देता है, जबकि डीज़ल इंजन क़रीब 130 PS पावर और 300 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 4WD सिस्टम मिलता है. माइलेज की बात करें तो Thar लगभग 10 से 12 Kmpl तक का माइलेज दे सकती है. 

किन गाड़ियों से होता है Mahindra Thar का मुकाबला

Mahindra Thar का मुकाबला सीधे Force Gurkha और Maruti Suzuki Jimny से होता है. वहीं इसका Mahindra Thar Roxx 5- डोर वेरिएंट Hyundai Creta, Kia Seltos और Renault Duster जैसी SUVs को भी टक्कर देता है.

Advertisement

Advertisement

LIVE
अधिक →