Advertisement

Loading Ad...

VinFast का बड़ा ऐलान, अब फ्री चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कारें, देखें किन-किन लोगों मिलेगा फायदा

VinFast: कंपनी अब भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस मै अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को फ्री चार्ज करने की सुविधा को लंबे समय तक जारी रखेगी. पहले यह सुविधा केवल कुछ के लिए थी, लेकिन अब इसे 31 मार्च 2029 तक बढ़ा दिया गया हैं.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

VinFast: वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी VinFast ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया हैं. कंपनी अब भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस मै अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को फ्री चार्ज करने की सुविधा को लंबे समय तक जारी रखेगी. पहले यह सुविधा केवल कुछ के लिए थी, लेकिन अब इसे 31 मार्च 2029 तक बढ़ा दिया गया हैं. इसका सीधा फायदा उन लोगों को होगा जो इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं या पहले से VinFast की गाडी चला रहे हैं.

फ्री चार्जिंग की सुविधा

इस योजना के तहत ग्राहक V-Green चार्जिंग स्टेशनों पर अपनी गाड़ियों को बिना किसी खर्च के चार्ज कर पाएंगे.  खास बात यह है कि यह सुविधा केवल नए ग्राहकों तक सीमित नहीं है, बल्कि पुराने ग्राहकों को भी इसका पूरा फायदा मिलेगा. इससे लोगों का भरोसा इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर और बढ़ेगा और उन्हें गाड़ी चलाने में आसानी महसूस होगी.

Loading Ad...

पुराने गाड़ियों को छोड़ें और इलेक्ट्रिक लें

Loading Ad...

VinFast ने एक और खास ऑफर भी शुरू किया है, जिसका नाम है “Trade Gas for Electric”. इस योजना का मकसद लोगों को पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लाना है. जो ग्राहक अपनी पुरानी पेट्रोल गाड़ी छोड़कर VinFast की इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं, उन्हें एक्स्ट्रा छूट दी जाएगी.

 इस ऑफर के तहत इलेक्ट्रिक कार पर 3% और इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 5% तक की छूट मिल सकती है. यह योजना 11 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चलेगी.

Loading Ad...

इलेक्ट्रिक कार चलाना होगा लगभग मुफ्त

VinFast का मानना है कि अगर गाड़ी चलाने की लागत कम हो जाएगी, तो लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ेंगे. इसी सोच के साथ कंपनी ने “GreenForAll” नाम का प्रोग्राम शुरू किया है. इसके तहत कुछ देशों में इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा का उपयोग करने वाले लोगों को भी छूट दी जा रही है. फ्री चार्जिंग की सुविधा से गाड़ियों की चलाने की लागत लगभग शून्य हो जाएगी. यानी लोगों के पैसे बचेंगे और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा. 

साथ ही, यह कदम इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में लोगों का भरोसा बढ़ाएगा. अब लोग बिना ज्यादा खर्च के गाड़ी चला सकेंगे और अपने शहर या राज्य में सफर करना आसान और सस्ता हो जाएगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...